फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The traders' association has opposed the decision to levy MDR on UPI.

Hamirpur (Himachal) News: यूपीआई पर एमडीआर लगाने के फैसले का व्यापार मंडल ने किया विरोध

Fri, 18 Sep 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 18 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। दो हजार रुपये से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत व्यापारी छूट दर (एमडीआर) लगाए जाने के फैसले का सुजानपुर व्यापार मंडल ने विरोध किया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने सरकार और संबंधित संस्थाओं से निर्णय पर पुनर्विचार कर शुल्क वापस लेने की मांग की है। व्यापार मंडल के प्रधान शैलेंद्र गुप्ता, महासचिव गौरव जैन, उपाध्यक्ष मनजीत जम्वाल, प्रवक्ता अमृत आजाद, मुख्य सलाहकार डॉ. प्रताप ठाकुर, भुवनेश गुप्ता और विमल जैन ने कहा कि यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारी पहले ही बढ़ती लागत, ऑनलाइन कारोबार, त्वरित वाणिज्य और घटते लाभ जैसी चुनौतियों से जूझ रहे हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि यूपीआई व्यापारियों के लिए भुगतान का प्रमुख माध्यम बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगने से व्यापारियों की लागत बढ़ेगी और इसका असर उनके लाभ पर पड़ेगा। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि शुल्क लगाने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो व्यापारियों को लामबंद कर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर बाजार स्तर पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed