{"_id":"6a626d72ec70d98301008511","slug":"training-imparted-to-bjp-office-bearers-in-mattansidh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-202051-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मट्टनसिद्ध में भाजपा पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मट्टनसिद्ध में भाजपा पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
Fri, 24 Jul 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
मट्टनसिद्ध में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में मौजूद पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता। भाजपा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताल (हमीरपुर)। जिला भाजपा की ओर से जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में जिले के सभी 10 मंडलों के मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों तथा विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों के लिए एक दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला मट्टनसिद्ध में आयोजित की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देसराज शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक अनिल धीमान, जिला महामंत्री अजय रिंटू तथा राजेश सहगल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक बैठकों के कार्यवाही रजिस्टर को व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से संधारित करने के संबंध में पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देना था। इस दौरान बताया गया कि बैठकों, निर्णयों और संगठनात्मक गतिविधियों का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण भविष्य में महत्वपूर्ण संदर्भ के रूप में उपयोगी रहेगा।
विज्ञापन
बैठक में जिले के सभी मंडलों की अब तक की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। डिजिटल प्रशिक्षण अभियान, एक पेड़ मां के नाम अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा करते हुए आगामी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। साथ ही 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाले संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष समारोह के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों और सफल आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई।