{"_id":"698e2c88240d5209130d0e67","slug":"under-the-chief-ministers-kanyadan-yojana-eligible-people-received-the-budget-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-183357-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत पात्रों को मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत पात्रों को मिला बजट
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 129 पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि जारी हो गई है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों ने बीते वर्ष ऑनलाइन माध्यम से महिला बाल विकास विभाग के पास आवेदन किया था।
वहीं, जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब विभाग ने प्रत्येक पात्र को 51 हजार रुपये की कुल 65.79 लाख रुपये का बजट जारी किया है, जिससे पात्र गरीब परिवारों को बेटी की शादी के दौरान हुए खर्चे का भुगतान करने में सहायता मिली है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों की शादी में सहयोग देना है, ताकि गरीब परिवारों पर विवाह के दौरान पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सके और बेटियों के विवाह में किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।
विभाग की ओर से बेटियों की शादी के बाद सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच के बाद ही बजट राशि खातों में ट्रांसफर की गई है। इससे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है। योजना के तहत बीपीएल परिवार, निराश्रित महिला, अनाथ कन्याएं,विधवा की बेटी प्रत्येक लाभार्थी को राशि प्रदान की जाती है।
कोट
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जिले की 129 पात्र बेटियों को विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। प्रत्येक लाभार्थी को 51-51 हजार रुपये की राशि दी जाती है, ताकि उन्हें विवाह के दौरान सहायता मिल सके। -अनिल कुमार, डीपीओ, महिला बाल विकास विभाग, हमीरपुर
Trending Videos