सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Veena refuses to contest as Congress-backed candidate, Manish also contests as independent

Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बनने से वीना ने किया इन्कार, मनीष भी आजाद उतरे

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Veena refuses to contest as Congress-backed candidate, Manish also contests as independent
नगर परिषद सुजानपुर के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता। स्वयं।
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर निकायों चुनावों को लेकर सुजानपुर में सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तय होने के कुछ समय के बाद ही वार्ड नंबर आठ से वीना धीमान ने पार्टी का समर्थन लेने से इन्कार कर दिया है।
Trending Videos

बाकायदा वीडियो मैसेज जारी कर नगर परिषद सुजानपुर की पूर्व अध्यक्ष वीना धीमान ने आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस के अल्पमत में होने के बावजूद वह नगर परिषद सुजानपुर की डेढ़ वर्ष तक अध्यक्ष रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की मुश्किलें यहीं कम नहीं हो रही हैं। नगर परिषद सुजानपुर के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने भी वार्ड नंबर दो से आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह पार्टी का समर्थन न मिलने से नाराज हैं। मनीष कांग्रेस के जिला महासचिव और सुजानपुर ब्लाॅक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

वीना धीमान के पीछे हटने से नप सुजानपुर में अब कुल मिलाकर तीन वार्ड में कांगेस को प्रत्याशी नहीं मिल सके हैं। वार्ड नंबर चार और नौ में कांग्रेस ने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया था। अब वार्ड आठ में उन्हें पार्टी प्रत्याशी की तलाश करनी होगी।
वीना धीमान महिला ब्लाॅक कांग्रेस सुजानपुर की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। नगर परिषद सुजानपुर के 2020 में हुए चुनाव में कांग्रेस को यहां पर बहुमत नहीं मिल सका था। बावजूद इसके वीना क्राॅस वोटिंग से भाजपा को मात देकर अध्यक्ष पद पर काबिज हुई थीं, लेकिन डेढ़ साल तक ही वह कुर्सी पर काबिज रह सकीं।
अंदरखाते यह माना जा रहा है कि पहले कांग्रेस यहां पर किसी और को प्रत्याशी बनाने की योजना पर कार्य कर रही थी और आखिरी वक्त में वीना पर सहमति बनी। इस वजह से वीना नाराज चल रही थीं। वहीं, मनीष गुप्ता वार्ड नंबर नौ से जीत कर आए थे।
वार्ड नंबर नौ अब महिला के लिए आरक्षित है, ऐसे में मनीष वार्ड नंबर दो से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। पार्टी के समर्थन के लिए उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों तक बात पहुंचाई थी, लेकिन कांग्रेस ने यहां से नप के पूर्व अध्यक्ष मनोज ठाकुर को प्रत्याशी तय किया है।



कोट्स



पार्टी पदाधिकारियों तक बात पहुंचाई थी कि वह वार्ड नंबर दो से चुनाव लड़ेंगे। वार्ड नंबर दो में ससुर और तीन में बहू को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है, जो कि परिवारवाद की जीवंत तस्वीर है। वार्ड नंबर नौ से उनकी पत्नी भी चुनाव लड़ सकती थी, लेकिन वह परिवारवाद के पक्ष में नहीं हैं। पार्टी यहां गलत दिशा में चुनाव की राह पकड़ चुकी है। -मनीष गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष नप सुजानपुर



वह आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडेंगी। वह किसी भी पार्टी के समर्थन से चुनाव में नहीं उतरेंगी। लोगों के समर्थन से ही चुनाव लड़ा जाएगा। -वीना धीमान, पूर्व अध्यक्ष नप सुजानपुर

नगर परिषद सुजानपुर के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता। स्वयं।

नगर परिषद सुजानपुर के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता। स्वयं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article