{"_id":"6a4021238c507cc3e20d8c4e","slug":"water-leaking-from-pipeline-in-karha-panchayat-wastage-continuing-for-six-months-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-198753-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: करहा पंचायत में पाइपलाइन से पानी का रिसाव, छह महीने से हो रही बर्बादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: करहा पंचायत में पाइपलाइन से पानी का रिसाव, छह महीने से हो रही बर्बादी
Sun, 28 Jun 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लदरौर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत करहा के वुठवीं पाद्धेयां गांव में पिछले करीब छह महीनों से पेयजल पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा है, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर विभागीय कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार पाइपलाइन में हवा की समस्या के चलते विभाग ने एक स्थान पर कट लगाया था, जिसे बाद में ठीक नहीं किया गया, जिससे पानी का रिसाव जारी है।
लोगों ने विभागीय लापरवाही पर चिंता जताते हुए कहा कि एक ओर सरकार जल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैला रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की अनदेखी से पानी की भारी बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
कोट :
मामला ध्यान में आया है। विभागीय कर्मचारियों को इसे ठीक करने के लिए भेज दिया जाएगा। कई बार पाइप में हवा भर जाती है, जिससे पानी का दबाव कम हो जाता है। -राजेंद्र सिंह पठानिया, एसडीओ, जल शक्ति विभाग, उपमंडल लदरौर