{"_id":"69bda0da47da7b2971097094","slug":"waterlogging-on-the-bassi-tatahar-road-increased-the-problem-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-187372-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस्सी–तताहर सड़क पर जलभराव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस्सी–तताहर सड़क पर जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
बस्सी से तताहर सड़क पर चंदरूही बाजार में जलभराव। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बस्सी से तताहर वाया चंदरूही सड़क पर स्थित चंदरूही बाजार में भारी जलभराव से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। वाहन चालकों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सड़क विस्तारीकरण कार्य की धीमी गति ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लोक निर्माण विभाग के दावों के विपरीत निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। जगह-जगह अधूरी सड़क और गड्ढों में पानी भरने की समस्या बनी हुई है।
चंदरूही बाजार में लगभग एक दर्जन दुकानों के सामने नालियों के निर्माण के लिए खोदाई तो की, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने की स्थिति बन गई है। कक्कड़ बाजार में भी सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी के पास भी जलभराव की समस्या बनी हुई है।
कक्कड़ पंचायत के पूर्व प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि चंदरूही बाजार में जलभराव से दुकानों और घरों को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द पानी की निकासी और पक्की नालियों के निर्माण की मांग की है।
कोट
चंदरूही बाजार में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है। लगातार बारिश के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। मौसम साफ होते ही पेवर ब्लॉक लगाने और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। -प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग भोरंज, अनुभाग भरेड़ी
Trending Videos