सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women voters hold the key to power in seven newly formed panchayats

Hamirpur (Himachal) News: नवगठित सात पंचायतों में महिला वोटर के हाथ सत्ता की चाबी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ गांवों की सियासत गरमा गई है। उम्मीदवार भी तिथि के सामने आते ही सक्रिय हो गए हैं।
Trending Videos

इस बार जिले में आठ नई पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य चुने जाएंगे। इन नई पंचायतों में पहली बार चुनाव के लिए लोगों में उत्साह है। पंचायतों में पहली बार जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर नए नेतृत्व के उभरने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
इन पंचायतों में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई है और संभावित उम्मीदवार लोगों के बीच सक्रिय हो गए हैं। नवगठित आठ पंचायतों में सत्ता की चाबी महिला मतदाताओं के हाथों में रहेगी। आठ पंचायतों में से सात पंचायतों में महिला वोटर पुरुष मतदाताओं से अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष नौ नई पंचायतें गठित हुई हैं, हालांकि ककरोहल पंचायत भी हाल ही में गठित हुई है। इस पंचायत में चुनाव प्रस्तावित था, लेकिन गठन को लेकर मामला न्यायलय में पहुंच गया है।
अदालत के आदेशों पर इस पंचायत में चुनाव नहीं होंगे। यह पंचायत गरसाहड़ और धमरोल पंचायत का पुनर्गठन कर बनाई गई थी, लेकिन अब इन दोनों पुरानी पंचायतों में ही चुनाव होगा। एसडीएम भोरंज शशिपाल ने कहा कि अदालत के आदेशों पर ककरोहल पंचायत में चुनाव नहीं होगा।
आठ नईं पंचायतें
पंचायत
पुरुष
महिला
कुल

संगरोह कलां
637
635
1272

बलेहू
502
511
1013

बड़ेई
382
413
795

जख्योल
605
610
1215

दसमल
642
705
1347

चमराल
579
608
1187

लंज्याणा
443
446
889

नघूं
680
703
1383

कुल
4470
4631
9101
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed