फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Allegation of AIbased tampering with JBT recruitment application; FIR against candidate and relative

हिमाचल: जेबीटी भर्ती में एआई से आवेदन में छेड़छाड़ का आरोप, अभ्यर्थी-रिश्तेदार पर एफआईआर

Tue, 11 Aug 2026 10:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 10:08 PM IST
सार

राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) की जेबीटी भर्ती में परीक्षा केंद्र बदलवाने के लिए एआई का इस्तेमाल कर ऑनलाइन आवेदन में दर्ज परीक्षा केंद्रों की प्राथमिकताएं बदलने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Himachal: Allegation of AIbased tampering with JBT recruitment application; FIR against candidate and relative
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) की जेबीटी भर्ती में परीक्षा केंद्र बदलवाने के लिए एआई का इस्तेमाल कर ऑनलाइन आवेदन में दर्ज परीक्षा केंद्रों की प्राथमिकताएं बदलने का मामला सामने आया है। अभ्यर्थी के ई-मेल के साथ भेजे गए आवेदन में प्राथमिकताएं शिमला, सोलन और सिरमौर दिखाई गईं, जबकि आयोग के मूल रिकॉर्ड में लाहौल-स्पीति, सिरमौर और किन्नौर दर्ज थे। खास बात यह है कि शिकायत के आधार पर आयोग ने अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र उदयपुर से बदलकर बिलासपुर भी कर दिया। इसके बावजूद अभ्यर्थी के रिश्तेदार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आयोग पर परीक्षा केंद्र आवंटन में गंभीर हेरफेर के आरोप लगाए। इसके बाद आयोग ने पुलिस में शिकायत देकर अभ्यर्थी और उसके रिश्तेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

पुलिस थाना सदर हमीरपुर में आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी हमीरपुर ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। आयोग की शिकायत के अनुसार पोस्ट कोड 26015 के तहत जेबीटी (जॉब ट्रेनी) पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। शिमला निवासी अभ्यर्थी ने एक अप्रैल को ऑनलाइन आवेदन किया था। 14 जून को होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए उसके मूल आवेदन में लाहौल-स्पीति, सिरमौर और किन्नौर को परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता दी गई थी। इसके आधार पर उदयपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परीक्षा केंद्र आवंटित हुआ। 11 जून को अभ्यर्थी के रिश्तेदार की ओर से आयोग को ई-मेल भेजकर दावा किया गया कि अभ्यर्थी ने शिमला, सोलन और सिरमौर को प्राथमिकता दी थी, लेकिन उसे करीब 500 किलोमीटर दूर उदयपुर केंद्र दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय को भी ई-मेल की प्रति भेजी गई
ई-मेल के साथ भेजे गए आवेदन में यही प्राथमिकताएं दिखाई गई थीं। मुख्यमंत्री कार्यालय को भी ई-मेल की प्रति भेजी गई थी। केंद्र बदलने के बाद आयोग ने अपने रिकॉर्ड में मौजूद मूल ऑनलाइन आवेदन की जांच की तो उसमें दर्ज प्राथमिकताएं ई-मेल के साथ भेजे गए आवेदन से अलग मिलीं। आयोग की शिकायत के अनुसार ई-मेल के साथ भेजे गए आवेदन में एआई का इस्तेमाल कर मूल आवेदन की जानकारी में बदलाव किया गया था। आयोग ने इसे अपने आधिकारिक रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर तैयार किया गया कथित फर्जी दस्तावेज बताया। आयोग का आरोप है कि अभ्यर्थी के रिश्तेदार ने कथित रूप से बदला हुआ आवेदन सोशल मीडिया पर प्रसारित किया और आयोग पर परीक्षा केंद्र आवंटन में जानबूझकर हेरफेर करने के आरोप लगाए। आयोग ने शिकायत में कहा कि इससे भर्ती एजेंसी की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई और भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करने का प्रयास किया गया है।

आयोग की ओर से शिकायत मिली है। मामले में डिजिटल रिकॉर्ड को जांचा जा रहा है। -बलवीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed