फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Census schedule for snowbound areas finalized; to be held from September 1 to 30; schedule notified.

हिमाचल: बर्फीले इलाकों में जनगणना का कार्यक्रम तय, 1 से 30 सितंबर तक होगी, अधिसूचना जारी

Tue, 11 Aug 2026 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 08:33 PM IST
सार

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इन क्षेत्रों में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक जनगणना करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
Himachal: Census schedule for snowbound areas finalized; to be held from September 1 to 30; schedule notified.
जनगणना 2027 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना के लिए राज्य सरकार ने कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इन क्षेत्रों में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक जनगणना करवाई जाएगी। इसके बाद 1 से 5 अक्तूबर तक संशोधित राउंड आयोजित होगा। पहले लोगों को स्वयं गणना में जानकारी दर्ज करने के लिए 17 से 31 अगस्त 2026 तक सेल्फ-एन्यूमरेशन का विकल्प दिया गया है। यानी इस अवधि में लोग स्वयं अपनी और परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

विज्ञापन

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि इन बर्फीले क्षेत्रों के लिए जनगणना की संदर्भ तिथि 1 अक्तूबर 2026 की रात 12 बजे होगी। राज्य सरकार ने यह अधिसूचना भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के आधार पर जारी की है। राज्य सरकार ने संबंधित प्रशासनिक सचिवों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, एसडीएम, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और अन्य जनगणना अधिकारियों को जनगणना प्रक्रिया के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed