सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: CM Sukhu Says: BJP Divided into Five Factions; 110 Crore Scam in Himcare, Govt to Conduct Investigat

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- हिमकेयर में 110 करोड़ का घोटाला, सरकार करेगी जांच; पांच गुटों में बंटी भाजपा

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में हिमकेयर में 110 करोड़ का घोटाला हुआ। चार पुरुषों के बच्चेदानी के ऑपरेशन दिखाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चेदानी का ऑपरेशन तो महिलाओं का होता है, पुरुषों का नहीं। 

Himachal: CM Sukhu Says: BJP Divided into Five Factions; 110 Crore Scam in Himcare, Govt to Conduct Investigat
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भाजपा पांच गुटों में बंटी है। इनमें कौन सा गुट किसे नष्ट करेगा, इस बारे में एक गुट जानता होगा। भाजपा नेता भी जानते होंगे। भाजपा कार्यकाल में हिमकेयर में 110 करोड़ का घोटाला हुआ। चार पुरुषों के बच्चेदानी के ऑपरेशन दिखाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चेदानी का आपरेशन तो महिलाओं का होता है, पुरुषों का नहीं। सरकार इसकी जांच करेगी और जल्द बड़े खुलासे करेगी। सीएम ने कहा कि राज्य में किसी तरह का कोई आर्थिक संकट नहीं है। भाजपा सिर्फ राजनीति करने में लगी है। प्रदेश में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की सैलरी को काटा नहीं गया है। राज्य में केवल सैलरी डेफर की गई है। यह वित्तीय अनुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Trending Videos

राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में साउथ एशियन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आरंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में भाजपा को निशाने पर लिया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के प्रदेश से कांग्रेस के नामोनिशान मिटाने वाले बयान पर कहा कि भाजपा गुटों में बंटी हुई है और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए हिमकेयर योजना का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हिम केयर योजना को बंद नहीं करेगी, बल्कि इसमें सुधार किए जाएंगे। सरकार इस योजना को इंश्योरेंस के साथ जोड़ने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च के बाद किसी को नहीं दिया सेवा विस्तार : सुक्खू
सीएम सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार ने पुनर्रोजगार और पुनर्नियुक्ति पर भी रोक लगा दी है। 31 मार्च के बाद किसी को सेवा विस्तार नहीं दिया गया है। जो सेवा विस्तार बताया जा रहा है, वह इस तारीख से पहले का है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत अधिक जरूरी होने पर कुछ डॉक्टरों को विस्तार दिया जा सकता है। सीएम ने कहा कि असम में जहां-जहां उन्होंने प्रचार किया है। वहां कांग्रेस की स्थिति अच्छी नजर आई है।

31 मई से पहले से होंगे चुनाव
सुक्खू ने हाईकोर्ट ने उपायुक्त से 5 प्रतिशत आरक्षण रोस्टर की शक्तियां वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शक्तियां कैबिनेट देती रहती है और उस पर रोक लगती रहती है। हमने तो 31 मई से पहले चुनाव करवाने हैं। यह बात विधानसभा के पटल पर कही है।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा पांच गुटों में बंटी है। इनमें कौन सा गुट किसे नष्ट करेगा, इस बारे में एक गुट जानता होगा। भाजपा नेता भी जानते होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed