{"_id":"69d8baf1b50b73ffd6018add","slug":"kangra-news-tractor-trolley-plunges-into-gorge-at-dhaliyara-khuni-mod-several-devotees-injured-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कांगड़ा में ढलियारा के खूनी मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरी, तीन की मौत; कई श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कांगड़ा में ढलियारा के खूनी मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरी, तीन की मौत; कई श्रद्धालु घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में कपूरथला (पंजाब) से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर करीब 90 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर ढलियारा स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कपूरथला (पंजाब) से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर करीब 90 फीट गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ बताया जा रहा है। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हैं।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद ज्वालामुखी मंदिर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली सीधे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा में पहुंचाया गया।