सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Inauguration of parking in Ward-2 of Palampur

Kangra News: पालमपुर के वार्ड-दो में पार्किंग का लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 10 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of parking in Ward-2 of Palampur
पालमपुर में राधा कृष्ण पार्किग का लोकार्पण करते विधायक आशीष बुटेल व अन्यस्त्रोत एपीआरओ
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर शहर में अब लोगों को पार्किंग सुविधा मिलेगी। वार्ड नंबर दो में वीरवार को विधायक आशीष बुटेल ने राधाकृष्ण मंदिर पार्किंग का लोकार्पण किया। इस पार्किंग पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। विधायक ने कहा कि पालमपुर क्षेत्र के लंबित कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाएगा। नवनिर्मित पार्किंग में 80 वाहन पार्क किए जा सकेंगे। वार्ड दो की पार्षद राधा सूद ने विधायक का आभार जताया। इस मौके पर महापौर गोपाल नाग, एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव, उपमहापौर राजकुमार, पार्षद पूनम बाली, आयुक्त नगर निगम नेत्रा मेती, संयुक्त आयुक्त रमेश कुमार, वूल फेडरेशन के निदेशक त्रिलोक चंद, एसई लोनिवि बीएम ठाकुर, व्यापार मंडल पालमपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, विभिन्न पार्षद, पूर्व जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed