सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   58 youth from Kangra will interact with the Prime Minister

Kangra News: कांगड़ा के 58 युवा करेंगे प्रधानमंत्री से संवाद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
58 youth from Kangra will interact with the Prime Minister
विज्ञापन
धर्मशाला। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत “मेरा युवा भारत” की ओर से “बजट क्वेस्ट 2026” कार्यक्रम का आयोजन 12 से 13 अप्रैल तक पंजाब विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर, सेक्टर-25, चंडीगढ़ स्थित विश्वविद्यालय अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल से 262 प्रतिभागियों का चयन हुआ है। इनमें से कांगड़ा जिला के 58 युवा शामिल हैं। चयनित प्रतिभागियों को 13 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा। यह मंच युवाओं को सोच, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम प्रदान करेगा। मेरा युवा भारत, कांगड़ा के उपनिदेशक ध्रुव डोगरा ने युवाओं से भारत सरकार के आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed