{"_id":"6aeb3816ab5a27295e02018c","slug":"himachal-forest-department-sushil-singla-to-be-the-state-s-principal-chief-conservator-of-forests-notificati-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल वन विभाग: सुशील सिंगला होंगे प्रदेश के प्रधान मुख्य अरण्यपाल, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल वन विभाग: सुशील सिंगला होंगे प्रदेश के प्रधान मुख्य अरण्यपाल, अधिसूचना जारी
Wed, 04 Nov 2026 07:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Nov 2026 07:20 PM IST
सार
आईएफएस के वरिष्ठ अधिकारी सुशील कुमार सिंगला को प्रधान मुख्य अरण्यपाल (हॉफ) नियुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
सुशील सिंगला होंगे प्रदेश के प्रधान मुख्य अरण्यपाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी सुशील कुमार सिंगला को प्रधान मुख्य अरण्यपाल (हॉफ) नियुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। सुशील कुमार वर्ष 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। अधिसूचना के अनुसार मूल विभाग में वापसी के बाद सिंगला को अगले आदेश तक प्रधान मुख्य अरण्यपाल (हॉफ) का कार्यभार सौंपने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना नया दायित्व संभालने और इसकी सूचना वन विभाग को देने के लिए कहा गया है। वन विभाग की प्रधान सचिव एम. सुधा देवी की ओर से जारी अधिसूचना में इस नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इसकी प्रतियां केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, प्रदेश के कार्मिक विभाग, मुख्यमंत्री के सचिवालय और संबंधित वन अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
विज्ञापन