फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Khushwant Singh Litfest begins in Kasauli; 27 sessions to be held over three days

हिमाचल: कसौली में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आगाज, तीन दिन में 27 सत्रों में होगी चर्चा

Fri, 23 Oct 2026 07:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/कसौली।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/कसौली। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 07:57 PM IST
सार

लिटफेस्ट की शुरुआत में खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह और पत्रकार एवं स्तंभकार बच्ची करकरिया ने खुशवंत सिंह पर विचार रखे। तीन दिन तक 45 से ज्यादा नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। 

विज्ञापन
Himachal: Khushwant Singh Litfest begins in Kasauli; 27 sessions to be held over three days
खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आगाज। - फोटो : संवाद

विस्तार

सुरीली धुनों, भक्तिज्ञान की प्रस्तुति और प्रसिद्ध लेखक, पत्रकार और उपन्यासकार खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह के संबोधन के साथ 15वां तीन दिवसीय खुशवंत सिंह लिटफेस्ट कसौली में शुरू हो गया। देश के महान लेखकों में शुमार खुशवंत सिंह की याद में इस बार का थीम ‘द आर्ट ऑफ डिसएग्रीमेंट : कन्वर्सेशन एक्रॉस डिवाइड्स’ रखा गया है। इसमें देश-विदेश के कई लेखक, साहित्यकार, चित्रकार, अभिनेता, अधिकारी और राजनीति से जुड़ीं हस्तियां भाग ले रही हैं। तीन दिन तक 27 सत्रों में चर्चा होगी। पहले दिन महिलाओं, समाज में बढ़ती ध्रुवीकरण की स्थिति पर वक्ताओं ने विचार रखे।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले दिन 11 सत्रों में 18 वक्ता शामिल हुए। लिटफेस्ट की शुरुआत में खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह और पत्रकार एवं स्तंभकार बच्ची करकरिया ने खुशवंत सिंह पर विचार रखे। तीन दिन तक 45 से ज्यादा नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। आगामी दो दिनों में भी कई नामी लेखकों की किताबों पर बार चर्चा होगी। लिटफेस्ट के मुख्य वक्ताओं में मशहूर पर्यावरणविद सोनम वांगचुक, भारतीय सेना के पूर्व जनरल एमएम नरवणे, मेजर जनरल रंजन महाजन, पूर्व रॉ चीफ एएस दुलत भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फिल्मी दुनिया और कला जगत से इम्तियाज अली (फिल्म निर्देशक), दिव्या दत्ता (अभिनेत्री), संध्या मृदुल (अभिनेत्री) और पूजा बेदी, संगीत की दुनिया से सतिंदर सरताज (पंजाबी गायक), सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद डॉ. रवि चोपड़ा, लेखक, पत्रकार और विचारक जेरी पिंटो, नीलम मान सिंह चौधरी, संजय हजारिका, प्रोबल दासगुप्ता, कमला कपूर, सार्थक आहूजा, विष्णु सोम, फिरोज गुजराल और हरतोष सिंह बल शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में फर्स्ट ग्लोबल की संस्थापक देविना मेहरा, शिक्षाविद, रंगमंच निर्देशक फैसल अल्काजी, बीबीसी की पूर्व पत्रकार गिलियन राइट, टीएमसी से पूर्व सांसद जवाहर सरकार उद्बोधन देंगे।

विज्ञापन

पहले दिन इन्होंने की चर्चा
फेस्टिवल की शुरुआत ख्वाबगाह से हुई, जिसमें साहित्यकारों और वक्ताओं ने असहमति जताने के अधिकार और समाज में बढ़ती ध्रुवीकरण की स्थिति पर अपने विचार रखे। साथ ही अधिवक्ता मीहिरा सूद ने लड़कियों के मौलिक अधिकारों से आगे के गंभीर सवालों तथा प्यार, धोखे और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की दुनिया जैसे विषयों पर चर्चा की। साथ ही साहित्यकार संजय हजारिका की किताब मिजोरम: द बैटल फील्ड टू बैलट बॉक्स पर चर्चा हुई। युवा समानांतर सत्र (फॉर एवर यंग) एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें 15 से 18 वर्ष की आयु के छात्रों और उभरते लेखकों की प्रतिभा को मंच देने के लिए विशेष समानांतर कार्यशालाएं और सत्र चलाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed