फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Number of students appearing for Class 10 and 12 board exams declining every year.

हिमाचल: हर साल 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में घट रहे विद्यार्थी, बोर्ड के सामने चुनाैती

Sat, 27 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh नवीन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
नवीन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 05:00 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों की संख्या में पिछले करीब नौ वर्षों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन
Himachal: Number of students appearing for Class 10 and 12 board exams declining every year.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों की संख्या में पिछले करीब नौ वर्षों में गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्ष 2017 की तुलना में वर्ष 2026 तक दोनों कक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या में लगभग 20-20 हजार की कमी आई है। नौ साल पहले जहां दोनों ही कक्षाओं में एक-एक लाख विद्यार्थी परीक्षा देते थे। अब यह संख्या लगातार कम हो रही है। विद्यार्थी अब सीबीएसई और आईसीएसई में रुचि दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

नौ वर्षों में 21,670 विद्यार्थियों की कमी दर्ज

 दसवीं कक्षा में वर्ष 2017 में 1,15,331 विद्यार्थियों ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा दी थी, जबकि 2026 में यह संख्या घटकर 93,661 रह गई। यानी नौ वर्षों में 21,670 विद्यार्थियों की कमी दर्ज हुई। इसी तरह बारहवीं कक्षा में वर्ष 2017 में 1,02,075 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर 81,417 रह गई। यानी इस वर्ग में भी 20,658 विद्यार्थियों की गिरावट दर्ज की गई। परीक्षार्थियों की लगातार घटती संख्या स्कूल शिक्षा बोर्ड के लिए भी बड़ी चुनौती है। यदि अधिक स्कूल सीबीएसई से जुड़ते हैं तो बोर्ड के सामने चुनौती और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम का असर पड़ने की आशंका


राज्य सरकार ने कई सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय लिया है। पहले जहां सरकारी विद्यालय हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध थे, वहीं अब चरणबद्ध तरीके से कई स्कूल सीबीएसई प्रणाली की ओर बढ़ रहे हैं। यदि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रही तो आने वाले वर्षों में हिमाचल बोर्ड के परीक्षार्थियों की संख्या में और कमी आ सकती है।
 
विज्ञापन

किस साल कितने विद्यार्थी घटे

वर्ष दसवीं कक्षा के छात्र बारहवीं कक्षा के छात्र
2017 1,15,311 1,02,075
2018 1,09,678 98,281
2019 1,11,980 95,492
2020 1,04,323 86,633
2021 1,16,784 97,606
2022 90,375 87,532
2023 91,440 1,05,369
2024 91,622 85,777
2025 95,495 86,373
2026 93,661 81,417
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed