फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather rain landslide yellow alert 7 august monsoon update

Weather Update: हिमाचल में कई जगह झमाझम बारिश, भूस्खलन से बढ़ीं मुश्किलें; मानसून में अब तक 6% कम बरसे बादल

Sun, 02 Aug 2026 09:42 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 02 Aug 2026 09:42 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। शिमला के कुमारसैन में भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि धर्मशाला में मलबे की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए। मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 20 जून से 1 अगस्त तक सामान्य से 6 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal weather rain landslide yellow alert 7 august monsoon update
शनिवार को रिज मैदान पर रेनकोट और छाता लिए लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में बारिश का दौर जारी है। राजधानी शिमला में शनिवार को झमाझम बारिश हुई, जबकि कुमारसैन में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। धर्मशाला के समीप भूस्खलन की चपेट में आने से दो बाइक युवक घायल हो गए, जिनमें एक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य से छह फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। 

विज्ञापन

शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र की कोटीघाट पंचायत के रोपा वार्ड में शुक्रवार रात भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। मलबा और चट्टानें गिरने से स्थानीय निवासी रामानंद का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उनका परिवार बेघर हो गया। इसके अलावा बागवान ज्योतिराम के 35 सेब के पौधे नष्ट हो गए, जबकि कई अन्य बागवानों के डंगे और सेब के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। रामपुर बुशहर के डंसा क्षेत्र में आपदा प्रभावित सुंडा-सनेई सड़क पर शनिवार सुबह फिर भूस्खलन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। इसी दौरान जगूणी से रामपुर जा रहे एक पिकअप वाहन पर भी पत्थर गिर गया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। हालांकि, चालक और अन्य लोग सुरक्षित बच गए। कांगड़ा जिले के चरान पुल दाडनू क्षेत्र में दिन के समय हुए भूस्खलन की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। शिमला में लगातार बारिश के बीच मुख्यमंत्री आवास ओकओवर के समीप तीन पेड़ गिर गए। घटना के समय वहां से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया। कुछ देर यातायात भी बाधित रहा। उधर, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर, चंबा और ऊना के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम सामान्य रहा।  

विज्ञापन

उधर, धर्मशाला में कोतवाली बाजार-खनियारा मार्ग पर चरान खड्ड पुल के पास शनिवार को भूस्खलन की चपेट आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायल ललित को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सात अगस्त तक येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सात अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को कांगड़ा व मंडी, सोमवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। 

20 जून से एक अगस्त तक 345 एमएम बारिश
20 जून से एक अगस्त तक प्रदेश में 345 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 366 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। ऐसे में अभी तक प्रदेश में सामान्य से छह फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। बिलासपुर में सामान्य से 10 फीसदी, हमीरपुर में 41, कांगड़ा में 16, लाहौल-स्पीति में 48, मंडी में 22 और सिरमौर में 9 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। चंबा में सामान्य से 23, किन्नौर में 34, कुल्लू में 26 और शिमला में 25 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। सोलन और ऊना में सामान्य बारिश रिकॉर्ड हुई। 

कहां कितनी बारिश
शिमला में शनिवार को 36, धर्मशाला में 27, चंबा में 26, मंडी में 22, कांगड़ा में 16, नाहन में 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed