{"_id":"6a6ecee3784d0a90fb034599","slug":"nauni-university-fee-cut-2026-27-ug-pg-fees-reduced-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News : छात्रों के विरोध के बाद झुका नौणी विश्वविद्यालय, फीस में भारी कटौती; यूजी-पीजी को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News : छात्रों के विरोध के बाद झुका नौणी विश्वविद्यालय, फीस में भारी कटौती; यूजी-पीजी को बड़ी राहत
Sun, 02 Aug 2026 10:36 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:36 AM IST
सार
छात्रों के विरोध के बाद नौणी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए फीस में बड़ी कटौती की है। यूजी सामान्य सीट की फीस 68,700 रुपये से घटाकर 49,500 रुपये कर दी गई है, जबकि पीजी और सेल्फ फाइनेंसिंग पाठ्यक्रमों की फीस में भी 37,000 रुपये तक की राहत दी गई है। प्रवेश शुल्क और अन्य फीस भी कम कर दी गई हैं।
विज्ञापन
डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रों के विरोध और व्यापक विचार-विमर्श के बाद डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संशोधित फीस संरचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तरों पर सामान्य और सेल्फ फाइनेंसिंग सीटों की फीस में बड़ी कटौती की है, जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
संशोधित शुल्क के अनुसार यूजी सामान्य सीट की फीस 68,700 रुपये से घटाकर 49,500 रुपये कर दी गई है। यानी छात्रों को 19,200 रुपये की राहत मिलेगी। इसी तरह यूजी सेल्फ फाइनेंसिंग सीट का शुल्क 1.27 लाख रुपये से घटाकर 99,990 रुपये कर दिया गया है, जिससे 28,010 रुपये की कमी आई है।
विज्ञापन
वहीं पीजी सामान्य सीट की फीस 87,000 रुपये से घटाकर 55,000 रुपये कर दी गई है। इसमें छात्रों को 32,000 रुपये की राहत मिलेगी। पीजी सेल्फ फाइनेंसिंग सीट का शुल्क 1.42 लाख रुपये से घटाकर 1.05 लाख रुपये कर दिया गया है, जिससे 37,000 रुपये की कटौती हुई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश शुल्क भी 15,000 रुपये से घटाकर 7,000 रुपये कर दिया है। प्लेसमेंट मार्गदर्शन शुल्क 1,000 रुपये से घटाकर 300 रुपये और रिफंडेबल कॉलेज सिक्योरिटी 2,000 रुपये से घटाकर 1,000 रुपये कर दी गई है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी सुचेत अत्री ने बताया कि संशोधित फीस संरचना शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगी।
| शुल्क | पहले | अब | राहत |
|---|---|---|---|
| यूजी सामान्य सीट | ₹68,700 | ₹49,500 | ₹19,200 |
| यूजी सेल्फ फाइनेंसिंग | ₹1,27,000 | ₹99,990 | ₹28,010 |
| पीजी सामान्य सीट | ₹87,000 | ₹55,000 | ₹32,000 |
| पीजी सेल्फ फाइनेंसिंग | ₹1,42,000 | ₹1,05,000 | ₹37,000 |
| प्रवेश शुल्क | ₹15,000 | ₹7,000 | ₹8,000 |
| प्लेसमेंट मार्गदर्शन शुल्क | ₹1,000 | ₹300 | ₹700 |
| रिफंडेबल कॉलेज सिक्योरिटी | ₹2,000 | ₹1,000 | ₹1,000 |