{"_id":"6a6ecbd44d7b845e790f9aaf","slug":"shimla-bhattakufar-truck-hit-three-vehicles-apple-loaded-trucks-stuck-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News : भट्टाकुफर में ट्रक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, बड़े वाहनों की आवाजाही थमी; सेब से लदे ट्रक फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News : भट्टाकुफर में ट्रक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, बड़े वाहनों की आवाजाही थमी; सेब से लदे ट्रक फंसे
Sun, 02 Aug 2026 10:17 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:17 AM IST
सार
Shimla Bhattakufar Truck Accident : शिमला के भट्टाकुफर में रविवार सुबह ट्रक ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक सड़क पर फंस गया, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। इसका सबसे ज्यादा असर सेब सीजन पर पड़ा और मंडियों की ओर जा रहे सेब से लदे कई ट्रक रास्ते में फंस गए। बागवानों और आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस यातायात बहाल करने में जुटी है।
विज्ञापन
भट्टाकुफर में तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद सड़क पर फंसा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला के भट्टाकुफर स्थित शिव मंदिर के समीप रविवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर तीन वाहनों से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई और वह सड़क पर ही फंस गया। इसके चलते इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई।
विज्ञापन
हादसे के कारण सड़क पर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। सबसे अधिक परेशानी सेब सीजन के बीच मंडियों की ओर जा रहे सेब से लदे ट्रकों को उठानी पड़ी। बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने से कई ट्रक रास्ते में फंस गए, जिससे बागवानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई। समय पर सेब मंडियों तक नहीं पहुंचने से कारोबार प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, फिलहाल इस मार्ग से केवल छोटे वाहनों को निकाला जा रहा है, जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। मौके पर ट्रैफिक पुलिस की टीम तैनात है और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस सड़क पर फंसे ट्रक को हटाने के प्रयास में जुटी हुई है। ट्रक हटने के बाद ही बड़े वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकेगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, यदि संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।