फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Priyanshi won gold in the senior women's category.

Chamba News: सीनियर महिला वर्ग में प्रियांशी ने जीता सोना

Sat, 01 Aug 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 01 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Priyanshi won gold in the senior women's category.
चंबा मिंजर मेला थांगटा प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
मिंजर मेला इंडियन मार्शल आर्ट थांग-ता प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में शिवांश ने स्वर्ण और वरुण जरियाल ने जीता रजत पदक

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मिंजर मेला इंडियन मार्शल आर्ट थांग-ता प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
52 किलोग्राम सीनियर महिला भार वर्ग में प्रियांशी जोशी ने स्वर्ण और खुशी ने रजत पदक जीता। 65 किलोग्राम भार वर्ग में अंकिता नाथ ने स्वर्ण और अमृता ने रजत पदक अपने नाम किया। 38 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में शिवांश जोशी ने स्वर्ण और वरुण जरियाल ने रजत पदक जीता। 48 किलोग्राम भार वर्ग में पीयूष ठाकुर ने स्वर्ण और राजवीर शीतल ने रजत पदक जीता। 52 किलोग्राम सीनियर पुरुष भार वर्ग में कार्तिकेय कटोच ने स्वर्ण और सक्षम पुरी ने रजत पदक जीता। 65 किलोग्राम में जम्मू-कश्मीर के सुमित भगत ने स्वर्ण, अर्जुन ठाकुर ने रजत पदक जीता। फुनबा अमा स्पर्धा में अनुज ने स्वर्ण और तनिश ने रजत पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का आयोजन खेलो इंडिया के कोच भुवनेश्वर सिंह कटोच के नेतृत्व में किया गया। नेशनल कोच विपिन कुमार ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के साथ खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में हितेंद्र सिंह पठानिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि थांग-ता खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए एक इंडोर हॉल उपलब्ध कराया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के खर्च में भी सहयोग किया जाएगा। 15 अगस्त को खिलाड़ियों के लिए इंडोर हॉल का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed