फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crowds of shoppers flocked to the Minjar Fair as soon as the sun came out; the festive buzz returned.

Chamba News: धूप खिलते ही मिंजर मेले में उमड़ी खरीदारों की भीड़, लौट आई रौनक

Sat, 01 Aug 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 01 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Crowds of shoppers flocked to the Minjar Fair as soon as the sun came out; the festive buzz returned.
चंबा मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या के दौरान प्रस्तुति देता खब्बी धार कला सांस्कृतिक दल
लगातार बारिश के बाद मौसम साफ होते ही मेले में बढ़ी चहल-पहल
विज्ञापन

व्यापारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खाली स्थानों पर भी सजने लगीं दुकानें

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लगातार बारिश के कारण फीका पड़ा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला शुक्रवार को मौसम साफ होते ही फिर से गुलजार हो उठा। धूप निकलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग खरीदारी के लिए मेला परिसर पहुंचे।

इससे मेले में रौनक लौट आई। खरीदारों की भीड़ बढ़ने से व्यापारियों के चेहरों पर भी मुस्कान दिखाई दी।
बीते कई दिनों से बारिश के चलते मेले में लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई थी। इसका सीधा असर व्यापारियों की बिक्री पर पड़ रहा था। हालांकि शुक्रवार को मौसम खुलने के साथ ही लोगों ने मेले का रुख किया और विभिन्न दुकानों पर जमकर खरीदारी की। मेला परिसर में कपड़े, घरेलू सामान, खिलौने, सजावटी वस्तुओं और खानपान की दुकानों पर दिनभर अच्छी भीड़ रही। जहां पहले दुकानें नहीं लगी थीं, वहां भी अब नए व्यापारी अपनी दुकानें सजाने लगे हैं। इससे आने वाले दिनों में मेले की रौनक और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मेले में पहुंचे लोगों ने भी खरीदारी के साथ झूलों और अन्य आकर्षणों का आनंद लिया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed