फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   70 rupees are being charged for a ticket that does not bear the price.

Chamba News: बिना दाम लिखे टिकट के वसूले जा रहे 70 रुपये

Sat, 01 Aug 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 01 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
70 rupees are being charged for a ticket that does not bear the price.
मिंजर मेले के दौरान झूला ग्रांउड में लोगों को थमाई जा रही बिना रेट वाली टिकट। संवाद।
लोग बोले- चौगान-तीन में झूले के टिकट पर न शुल्क अंकित है, न ही जीएसटी नंबर
विज्ञापन

पूछने पर बात नहीं करते झूला चलाने वाले, तर्क- प्रशासन ने कहा है ऐसा करने के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चौगान-तीन में झूले के टिकट के नाम पर 70 रुपये तो लिए जा रहे हैं लेकिन टिकट यह नहीं बता रहा कि आखिर किस बात के लिए कितने पैसे लिए गए।
झूलों के टिकट पर न शुल्क अंकित है और न ही जीएसटी नंबर। ऐसे में वसूली की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। जिम्मेदार विभाग अब तक जांच के लिए नहीं पहुंचे हैं।
लोग असमंजस में हैं कि जो शुल्क उनसे लिया जा रहा है, क्या वह टेंडर के अनुसार लिया जा रहा है या उससे अधिक लिया जा रहा है। हैरानी की बात है कि प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी जांच करने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि जब लोग झूला चलाने वाले लोगों से टिकट पर रेट न लिखे होने की बात कर रहे हैं तो वे उनसे सीधे मुंह तक बात नहीं कर रहे। उनका तर्क होता है कि उन्हें प्रशासन ने ऐसा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


लोगों में वीरेंद्र सिंह, संजय शर्मा, शम्मी कुमार, करण महाजन, रवि कुमार, मनोज कुमार, नरेंद्र, योगराज और अजय कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष झूले के टिकट पर रेट और जीएसटी नंबर अंकित थे। पिछले साल 50 से 60 रुपये शुल्क था। यह इस बार बढ़ाकर 70 रुपये कर दिया है लेकिन टिकट से रेट और जीएसटी नंबर दोनों गायब हैं। उन्होंने प्रशासन और आबकारी कराधान विभाग से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी तजिंद्र राणा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। जल्द झूला चौगान का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

--

मिंजर मेले के दौरान झूला ग्रांउड में लोगों को थमाई जा रही बिना रेट वाली टिकट। संवाद।

मिंजर मेले के दौरान झूला ग्रांउड में लोगों को थमाई जा रही बिना रेट वाली टिकट। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed