फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cm sukhu zero tolerance on corruption bjp mla assets statement

हिमाचल : सीएम सुक्खू बोले- भ्रष्टाचार करने वाला कितना भी बड़ा हो, नहीं बचेगा; दिन में सपने देख रहे हैं जयराम

Sun, 02 Aug 2026 09:57 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 02 Aug 2026 09:57 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा पर अपने विधायकों को बचाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच और संपत्ति का खुलासा करने की बात कही। साथ ही जयराम ठाकुर के बयानों पर भी पलटवार किया।

विज्ञापन
cm sukhu zero tolerance on corruption bjp mla assets statement
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त व्यक्ति चाहे कितना भी प्रभावशाली या बड़ा क्यों न हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के एक विधायक की कथित 50 से 100 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यदि उन पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं तो उन्हें अपनी संपत्ति के स्रोत का खुलासा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के बाद सच्चाई अपने आप सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने विधायकों को बचाने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित लोगों को आरोप निराधार लगते हैं तो उन्हें जांच में पूरा सहयोग देना चाहिए और अपनी आय व संपत्ति का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार से अर्जित अवैध संपत्ति के खिलाफ सरकार सख्ती से कार्रवाई करेगी। कानून के अनुसार जब्त की गई संपत्ति का उपयोग गरीब परिवारों, युवाओं, बेसहारा बच्चों की शिक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के खिलाफ मिले साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसी से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं।

'जयराम दिन में सपने देख रहे'
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन में सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल हैं और संगठन में किसी प्रकार का कोई असमंजस नहीं है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर राजनीति कर रही है। जनता के हित में लिए गए प्रशासनिक निर्णयों को कमजोर करने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed