फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tourism: Kalka-Shimla train buzzes with tourists on Dussehra, even general coaches full

हिमाचल पर्यटन: दशहरे पर पर्यटकों से गुलजार कालका-शिमला ट्रेन, सामान्य डिब्बे भी फुल

Mon, 19 Oct 2026 06:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Oct 2026 06:20 PM IST
सार

 दशहरे के अवसर पर बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे पर्यटक धर्मपुर रेलवे स्टेशन से शिमला तक का सफर करने में खास रुचि दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal Tourism: Kalka-Shimla train buzzes with tourists on Dussehra, even general coaches full
धर्मपुर में कालका-शिमला ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

 विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रेन में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। दशहरे के अवसर पर बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे पर्यटक धर्मपुर रेलवे स्टेशन से शिमला तक का सफर करने में खास रुचि दिखा रहे हैं। धर्मपुर से शिमला जाने वाली ट्रेनों में सामान्य डिब्बों में भी यात्रियों की ऑक्यूपेंसी फुल चल रही है। सुहावने मौसम और पहाड़ों की खूबसूरती के बीच पर्यटक रेल यात्रा का भरपूर आनंद ले रहे हैं। रेलवे बोर्ड की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए धर्मपुर से शिमला तक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रेन सेवा को बहाल हुए लगभग डेढ़ महीने का समय हो चुका है। इसके बाद अब पर्यटक टिकट लेने के लिए सीधे धर्मपुर रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं और यहां से शिमला के लिए अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। धर्मपुर रेलवे स्टेशन का पुराना भवन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले पर्यटक स्टेशन की खूबसूरती और इसकी ऐतिहासिक इमारत को देखकर काफी उत्साहित हैं। कई पर्यटक स्टेशन पर सेल्फी लेने और फोटो शूट करने का आनंद उठा रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि धर्मपुर रेलवे स्टेशन बेहद सुंदर है और उन्होंने इससे पहले ऐसा स्टेशन नहीं देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर तक धर्मपुर से चलेगी ट्रेन
गौरतलब है कि धर्मपुर रेलवे स्टेशन को बने हुए 116 वर्ष हो चुके हैं। स्टेशन की पुरानी वास्तुकला और आसपास के पहाड़ी नजारे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। सुबह के समय खिली धूप में पहाड़ों की सुंदरता देखते ही बनती है, जिससे रेल यात्रा का अनुभव और भी यादगार हो जाता है। रेलवे बोर्ड की ओर से फिलहाल दिसंबर तक धर्मपुर से ही ट्रेन का संचालन किए जाने की योजना है। गुम्मा स्टेशन के नजदीक रेलवे पटरी की मरम्मत का कार्य पूरा होने तक ट्रेनों का संचालन धर्मपुर से जारी रहेगा। ऐसे में आने वाले समय में भी धर्मपुर रेलवे स्टेशन से शिमला जाने वाले पर्यटकों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed