फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Monsoon may pick up pace again from the 31st; heavy rain alert for several areas over four d

हिमाचल मौसम: 31 अगस्त से फिर रफ्तार पकड़ सकता है मानसून, चार दिन कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट

Sat, 29 Aug 2026 11:36 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 11:36 AM IST
सार

राज्य के कई भागों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट है। इस मानसून सीजन में 30 जून से 28 अगस्त तक प्रदेश में आपदा की वजह से 249 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Monsoon may pick up pace again from the 31st; heavy rain alert for several areas over four d
हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 31 अगस्त से मानसून फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। राज्य के कई भागों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 73.2, गुलेर  29.0, कांगड़ा 22.8, नयना देवी 12.8, जोगिंद्रनगर  11.0 व नगरोटा सूरियां में 8.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आज शिमला सहित आसपास भागों में धूप खिली हुई है। वहीं राज्य में भूस्खलन से 68 सड़कें अभी भी बाधित हैं। 

विज्ञापन

मानसून सीजन में अब तक 249 लोगों को गंवानी पड़ी जान
इस मानसून सीजन में 30 जून से 28 अगस्त तक प्रदेश में आपदा की वजह से 249 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 401 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 103 की सड़क हादसों में माैत हुई। इसके अतिरिक्त इस अवधि के दाैरान 32 पक्के और 65 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 432 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अलावा 17 दुकानों व 380 गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है।  प्रदेश में इस मानसून में नुकसान का आंकड़ा 1,18,388.50 लाख रुपये पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 सितंबर तक खराब रहेगा माैसम, इन जिलों के लिए अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 अगस्त को राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 30 अगस्त व 4 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। जबकि 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 अगस्त के लिए कांगड़ा व सिरमाैर, 1 सितंबर को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमाैर, जबकि 2 सितंबर को हमीरपुर, चंबा व कांगड़ा में भारी बारिश का येलो अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन

मानसून में अभी तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश
माैसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार मानसून सीजन में हिमाचल में सामान्य से कम वर्षा हुई है। 20 जून से 28 अगस्त तक प्रदेश में 540 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में 598 मिलीमीटर वर्षा सामान्य मानी जाती है। इस तरह सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश हुई। शिमला, कुल्लू और सिरमौर में वर्षा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही, जबकि शेष नौ जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। अगस्त में भी बादलों ने उम्मीद से कम साथ दिया। एक से 28 अगस्त तक प्रदेश में 203 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि सामान्य औसत 241 मिलीमीटर है। इस तरह अगस्त में अब तक करीब 16 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

तापमान में गिरावट के आसार
विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed