फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: State's first ozone-based drinking water project to be set up in Dehra; CM Sukhu makes the announcem

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- देहरा में 46 करोड़ से बनेगी प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना

Sat, 29 Aug 2026 01:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कांगड़ा।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कांगड़ा। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 01:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए देहरा क्षेत्र में प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना स्थापित की जा रही है। 

विज्ञापन
Himachal: State's first ozone-based drinking water project to be set up in Dehra; CM Sukhu makes the announcem
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड्डल थोर में जनसभा को किया संबोधित। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डल थोर में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए देहरा क्षेत्र में प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना स्थापित की जा रही है। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 46 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भविष्य में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की ओजोन आधारित जल उपचार परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि दूषित पानी के सेवन से कई प्रकार की बीमारियों की संभावना बनी रहती है, इसलिए लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए बड्डल थोर में पशु चिकित्सालय खोलने की भी घोषणा की।

विज्ञापन

अपना परिवार सुखी परिवार योजना के लिए पंचायतों में सर्वेक्षण: सीएम
 सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत लोगों को लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए पंचायतों में सर्वेक्षण किया जा रहा है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को भी राज्य के संसाधनों में उसका उचित अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्त्वपूर्ण पहल की गई हैं और इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 राजीव गांधी वन संवर्धन योजना में 1.20 लाख वित्तीय सहायता
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं और महिला मंडलों को पौधरोपण एवं वनों के संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, लगाए गए पौधों के जीवित रहने के आधार पर प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए कई कदम उठा रही है। प्रदेश में सीबीएसई स्कूल खोले गए हैं तथा आने वाले समय में और अधिक सीबीएसई स्कूल स्थापित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके। 

विज्ञापन

सीएम ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में की पूजा, डाडा सिब्बा में मछुआरा सम्मान निधि वितरित की
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि खर्च की जा रही है तथा भविष्य में भी विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।  इससे पूर्व देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डल थोर हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर एवं अन्य कांग्रेस प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने चनौर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश के लोगों की शांति, समृद्धि एवं सुख-कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के डाडा सिब्बा में मछुआरा सम्मान निधि का वितरण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed