फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Politics: Jairam thakur says Sukhu govt is unable to even spend funds provided by the Centre.

राजनीति: जयराम बोले- लोग इलाज के अभाव में जान गंवा रहे, सुक्खू सरकार केंद्र का पैसा भी खर्च नहीं कर पा रही

Sat, 29 Aug 2026 05:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 05:19 PM IST
सार

सुक्खू सरकार ने अपने कार्यकाल में मोदी सरकार की ओर से भेजे गए सैकड़ों करोड़ सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के वापस कर चुकी है। 

विज्ञापन
Politics: Jairam thakur says Sukhu govt is unable to even spend funds provided by the Centre.
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

 पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में लोग दवाइयों और बेहतर इलाज के अभाव में अपनी जान गंवा रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि सुक्खू सरकार केंद्र सरकार की ओर से निशुल्क दवा नीति के तहत भेजा गया पैसा भी नहीं खर्च कर पा रही है। सुक्खू सरकार ने अपने कार्यकाल में मोदी सरकार की ओर से भेजे गए सैकड़ों करोड़ सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के वापस कर चुकी है। जबकि इसी दवाई के लिए कभी किसी बेटी के सिर से पिता का साया उठ रहा है तो कभी एक बेटा मां के जेवर गिरवी रख रहा है, तो कभी एक मां को अपना मंगलसूत्र बेचना पड़ रहा है। पैसा होने के बाद भी सुक्खू सरकार उसे खर्च करने के बजाय प्रदेश के लोगों की जान से खिलवाड़ क्यों कर रही है? मुख्यमंत्री को अपनी मंशा भी साफ करनी चाहिए।

विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। ऐसे समय में केंद्र सरकार हिमाचल को स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भरपूर सहयोग दे रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार लगातार केंद्र पर हिमाचल को सहयोग न देने का आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए केंद्र से प्राप्त सैकड़ों करोड़ रुपये की राशि भी खर्च न कर पाने के कारण सरकार को वापस करनी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा में सामने आए आंकड़े सुक्खू सरकार के दावों की पोल खोलते हैं। अतारांकित प्रश्न संख्या 1777 के जवाब में सरकार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निःशुल्क दवा योजना के तहत पिछले तीन वर्षों में 211.29 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। इसमें से सुक्खू सरकार की ओर से केवल 165.60 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए, जबकि 45.69 करोड़ यानी लगभग एक चौथाई राशि खर्च नहीं हो पाई। जबकि प्रदेश के दूर-दराज के अस्पतालों को छोड़ दीजिए, मेडिकल कॉलेजों में भी खांसी, सर्दी और जुकाम की दवाइयां, मरहम-पट्टी, नीडल और सिरिंज का भी टोटा है। महंगी दवाइयां तो छोड़िए, लोगों को ग्लूकोज की बोतल भी ढंग से नहीं उपलब्ध हो पा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed