फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Big News today: CM Sukhu's major announcements for orchardists and other, President visit; himachal weather

HP Big News: सीएम सुक्खू का बागवानों के लिए बड़ा एलान, राष्ट्रपति दौरे की तैयारी तेज; फिर करवट बदलेगा माैसम

Thu, 01 Oct 2026 05:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 05:02 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को राजनीति, जन सुविधाओं, कृषि-बागवानी, अपराध, शिक्षा से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आईं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रोहड़ू दाैरे के दाैरान बागवानों व चिड़गांव क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की इन प्रमुख खबरों को।

विज्ञापन
HP Big News today: CM Sukhu's major announcements for orchardists and other, President visit; himachal weather
हिमाचल प्रदेश की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को शिमला जिले के रोहड़ू दाैरे के दाैरान कई बड़ी घोषणाएं कीं। सीएम ने सेब के समर्थन मूल्य में एक रुपये की बढ़ोतरी करने, चिड़गांव के संदासु में सिविल अस्पताल खोलने, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चिड़गांव और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जांगला को सीबीएसई स्कूल बनाने का एलान किया। चिड़गांव में एसडीएम कार्यालय खोलने के लिए सर्वे करने की बात कही। उधर, नालागढ़ उपमंडल की चिल्लड़ पंचायत के लूणा गांव निवासी सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 अक्तूबर को बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। वहीं प्रदेश में माैसम के फिर बिगड़ने के आसार हैं। हालांकि, चार अक्तूबर तक माैसम शुष्क बना रहेगा।  मंडी-पठानकोट हाईवे पर सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पढ़ें, हिमाचल प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन

सीएम सुक्खू का बड़ा एलान: सेब का समर्थन मूल्य बढ़ेगा, चिड़गांव और जांगला में अगले सत्र से सीबीएसई स्कूल
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को शिमला जिले के रोहड़ू दाैरे के दाैरान कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने चिड़गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए सेब के समर्थन मूल्य में एक रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा की। अब मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब का समर्थन मूल्य 12 से बढ़कर 13 रुपये होगा। मुख्यमंत्री ने चिड़गांव के संदासु में सिविल अस्पताल खोलने की घोषणा भी की। साथ ही वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चिड़गांव और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जांगला को सीबीएसई स्कूल बनाने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा चिड़गांव में एसडीएम कार्यालय खोलने के लिए सर्वे किया जाएगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, 10 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि
नालागढ़ उपमंडल की चिल्लड़ पंचायत के लूणा गांव निवासी सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। बलिदानी की अंतिम विदाई के दौरान पूरा गांव गमगीन रहा। सबसे भावुक पल तब आया, जब उनके 10 वर्षीय बड़े बेटे श्रेय ठाकुर ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। सुबह करीब 9:30 बजे शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिवार के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और पूर्व सैनिक शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

राष्ट्रपति दौरे को लेकर श्री नयना देवी में कड़ी सुरक्षा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 अक्तूबर को बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। राष्ट्रपति आनंदपुर साहिब से सड़क मार्ग के जरिये श्री नयना देवी जी पहुंचेंगी और मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद वह वापस आनंदपुर साहिब जाएंगी और फिर एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति करीब दो से तीन घंटे रहेंगी। इसके बाद वह शिमला के लिए रवाना होंगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल का मौसम: चार दिन रहेगा सूखा, पांच अक्तूबर से आएगा बदलाव
हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर की शुरुआत फिलहाल राहत वाली रहने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इसके बाद 5 अक्तूबर से मौसम करवट ले सकता है। कुछ जगह हल्की बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 6 और 7 अक्तूबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान कुछ जगह गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

मंडी-पठानकोट हाईवे पर रोलर से टकराई कार, तीन बच्चों समेत छह गंभीर घायल; कार के उड़े परखच्चे
मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भटेहड़-कुन्नू के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा टकराई। हादसे में तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने के बाद कार अनियंत्रित हो गई थी। जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार मंडी से पधर की ओर जा रही थी। सुबह करीब पौने सात बजे भटेहड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

दौलतपुर-ऊना यात्रियों के लिए दिल्ली का नया विकल्प
दौलतपुर-ऊना क्षेत्र से दिल्ली आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल एक्सप्रेस का दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर नया ठहराव शुरू हो गया है। ट्रेन संख्या 14053 का यह नया ठहराव 30 सितंबर से शुरू हुआ है। आदर्श नगर स्टेशन पर हिमाचल एक्सप्रेस रात 11:12 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद 11:14 बजे रवाना होगी। इस नए ठहराव से खासकर दिल्ली के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

आपात स्थिति में हिमाचल पुलिस सबसे आगे, 112 सेवा में देशभर में पहला स्थान
आपात स्थिति में पुलिस कितनी जल्दी मौके पर पहुंचती है, यह किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। हिमाचल पुलिस ने इसी मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस के अनुसार सितंबर 2026 की ईआरएसएस-112 रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा है। पुलिस के मुताबिक 112 नंबर पर मदद के लिए आने वाली कॉल पर पुलिस का औसत प्रतिक्रिया समय 4 मिनट 4 सेकंड रहा। यानी आपात कॉल मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजने और सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया में औसतन इतना समय लगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ रही शिमला पुलिस, तीन मामलों में 40.5 लाख की संपत्ति सीज
शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए तस्करों की कथित अवैध कमाई और उससे जुड़ी संपत्तियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार तीन एनडीपीएस मामलों में 40.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां और वित्तीय राशि सीज की गई है। बालूगंज के एक मामले में करीब 23 लाख रुपये और रामपुर के दो मामलों में करीब 17.5 लाख रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई की गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed