फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose: Major update regarding Class 3, 5, and 8 examinations in winter-session schools; date sheet prepared

स्कूल शिक्षा बोर्ड: शीतकालीन स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं की परीक्षाओं पर बड़ा अपडेट, डेटशीट तैयार

Wed, 21 Oct 2026 07:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 07:21 PM IST
सार

प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में पढ़ने वाले तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी खबर है। 

विज्ञापन
hpbose: Major update regarding Class 3, 5, and 8 examinations in winter-session schools; date sheet prepared
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में पढ़ने वाले तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी खबर है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन तीनों नियमित कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 1 दिसंबर से आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। प्रदेश के मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने विषयवार प्रस्तावित डेटशीट तैयार कर ली है, ताकि सर्दियों के मौसम में छात्रों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
Trending Videos

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने ये कहा
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल यह तिथियां प्रस्तावित हैं। बोर्ड द्वारा तैयार इस प्रस्तावित तिथि-सूची (डेटशीट) को आवश्यक समीक्षा और अंतिम अनुमोदन के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय, शिमला भेज दिया है। शिक्षा निदेशालय से जैसे ही इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी, वैसे ही बोर्ड द्वारा वार्षिक परीक्षाओं की अंतिम और आधिकारिक डेटशीट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद ही परीक्षा संचालन से जुड़ी आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक विविधता और सर्दियों के दौरान मौसम की कठोर परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं का समय पूर्व निर्धारित करना बेहद आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed