सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPRCA: 1,800 candidates will now be able to take the CBT simultaneously; five-story center ready.

हिमाचल चयन आयोग: अब एक साथ 1800 अभ्यर्थी दे सकेंगे सीबीटी, पांच मंजिला सेंटर तैयार

कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं के लिए हमीरपुर में जल्द ही सबसे बड़े कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) केंद्र की सुविधा मिलेगी। 

HPRCA: 1,800 candidates will now be able to take the CBT simultaneously; five-story center ready.
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं के लिए हमीरपुर में जल्द ही सबसे बड़े कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) केंद्र की सुविधा मिलेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) कार्यालय के सामने 28 करोड़ से पांच मंजिला अत्याधुनिक सीबीटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस केंद्र की विशेषता यह होगी कि यहां एक ही समय में 1800 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं और इसी माह के अंत तक निर्माण कार्य आवंटित होने की उम्मीद है। वर्तमान में प्रदेश में इतनी बड़ी क्षमता वाला कोई अन्य सीबीटी केंद्र उपलब्ध नहीं है। केंद्र के निर्माण के बाद भर्ती परीक्षाओं के आयोजन में आने वाली कई व्यावहारिक चुनौतियां समाप्त होंगी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। यह भवन पूरी तरह सेंट्रलाइज्ड एयर कंडिशनिंग सिस्टम से लैस होगा।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भवन में चार लिफ्ट स्थापित की जाएंगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए रैंप सहित विशेष पहुंच व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि उन्हें परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पांच मंजिला इस भवन को विशेष रूप से ऑनलाइन परीक्षाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। धरातल मंजिल पर 374 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। पहली मंजिल में 326 अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे, दूसरी और तीसरी मंजिल पर 374-374 सीटें निर्धारित की गई हैं। शीर्ष मंजिल पर 352 अभ्यर्थियों के बैठने की क्षमता होगी। भवन की प्रत्येक मंजिल पर आधुनिक शौचालय, प्रतीक्षालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ग्राउंड फ्लोर पर विशेष परीक्षा व्यवस्था और सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रदेश का सबसे बड़ा सीबीटी केंद्र होगा। इसके निर्माण के बाद कई बड़ी भर्ती परीक्षाएं एक ही केंद्र में आयोजित करना संभव हो सकेगा। इससे परीक्षा संचालन अधिक व्यवस्थित होगा और अभ्यर्थियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। -डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, एचपीआरसीए

भवन निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। आगामी दस दिनों के भीतर टेक्निकल बिड खोली जाएंगी। इसके बाद वित्तीय प्रक्रिया पूरी कर इसी माह के अंत तक कार्य आवंटित कर दिया जाएगा। -दीपक कपिल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed