{"_id":"6aa2aee3d4d45c04fc0f84f9","slug":"hprca-drawing-teacher-recruitment-exam-results-declared-document-verification-to-be-held-on-this-date-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल चयन आयोग: ड्राइंग टीचर भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, दस्तावेजों का सत्यापन इस दिन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल चयन आयोग: ड्राइंग टीचर भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, दस्तावेजों का सत्यापन इस दिन होगा
Thu, 10 Sep 2026 06:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Sep 2026 06:51 PM IST
सार
राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में ड्राइंग टीचर के 118 पदों को पोस्ट कोड-26022 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में ड्राइंग टीचर के 118 पदों को पोस्ट कोड-26022 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट www.hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि 118 पदों के लिए 2,349 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1,976 ने सीबीटी दिया था। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 294 उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है, जो कि 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
विज्ञापन