{"_id":"6abd0eaf637f3308a00bc302","slug":"hpu-students-given-a-special-opportunity-to-complete-degrees-pending-since-1990-91-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू: 1990-91 से लंबित डिग्रियां पूरी करने का विद्यार्थियों को दिया विशेष मौका, इतने हजार चुकानी होगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू: 1990-91 से लंबित डिग्रियां पूरी करने का विद्यार्थियों को दिया विशेष मौका, इतने हजार चुकानी होगी फीस
Wed, 30 Sep 2026 06:59 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:59 PM IST
सार
एचपीयू ने बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री समेत कई यूजी और पीजी कोर्स के उन छात्रों को डिग्री पूरी करने और सुधार का अवसर देने का फैसला लिया है, जिनकी पढ़ाई अलग-अलग शैक्षणिक सत्रों से लंबित है।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने वर्षों से लंबित डिग्रियां पूरी करने वाले विद्यार्थियों को विशेष मौका दिया है। एचपीयू ने बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री समेत कई यूजी और पीजी कोर्स के उन छात्रों को डिग्री पूरी करने और सुधार का अवसर देने का फैसला लिया है, जिनकी पढ़ाई अलग-अलग शैक्षणिक सत्रों से लंबित है। इसके तहत कुछ कोर्स में 1990-91 से लंबित छात्रों को भी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय ने विशेष अवसर के लिए फीस भी निर्धारित की है। बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री, एमए, एमएससी गणित, एमकॉम और आचार्य के लिए 10 हजार रुपये प्रति वर्ष और प्रति सेमेस्टर शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
बीटीए, बीटीटीएम, बीपीई, बीबीए, बीसीए, बीएड, बीवॉक, बीएचएम और एमबीए के लिए शुल्क 20 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर निर्धारित किया गया है। एचपीयू की ओर से जारी निर्देश के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री के लिए 1990-91 से, बीटीए, बीटीटीएम और बीपीई के लिए 2013-14 से, बीबीए और बीसीए के लिए 2014-15 से विशेष मौका दिया गया है। बीएड के लिए 2015-16, बीवॉक के लिए 2017-18 और बीएचएम के लिए 2018-19 से लंबित डिग्री पूरी करने की छात्रों को सुविधा मिलेगी। पीजी में एमए, एमएससी गणित, एमकॉम, आचार्य और एमबीए के छात्रों को भी निर्धारित अवधि के पुराने मामलों में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
मार्च-अप्रैल 2027 में वार्षिक परीक्षाएं, सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर से
वार्षिक प्रणाली वाले बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2027 में होंगी। वहीं सेमेस्टर प्रणाली के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर 2026 में और सम सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल, मई और जून 2027 में आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा शाखा को इसके लिए डेटशीट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन