फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Investigation reveals embezzlement of 10.38 crore at Nadaun cooperative society; Cooperation Department writes

जांच में खुलासा: नादौन की सहकारी सभा में 10.38 करोड़ रुपये का गबन, विभाग ने विजिलेंस को लिखा पत्र

Thu, 24 Sep 2026 06:05 AM IST
Krishan Singh कमलेश रतन भारद्वाज, हमीरपुर।
कमलेश रतन भारद्वाज, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Sep 2026 06:05 AM IST
सार

हमीरपुर नादौन की गुरयाह कॉआपरेटिव एग्रीकल्चर सर्विसेज सोसायटी में 10.38 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। वर्ष 2023-24 के वार्षिक अंकेक्षण के दौरान सभा के खातों की जांच में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Investigation reveals embezzlement of 10.38 crore at Nadaun cooperative society; Cooperation Department writes
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर नादौन की गुरयाह कॉआपरेटिव एग्रीकल्चर सर्विसेज सोसायटी में 10.38 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। वर्ष 2023-24 के वार्षिक अंकेक्षण के दौरान सभा के खातों की जांच में यह खुलासा हुआ है। ऑडिट रिपोर्ट में फर्जी ऋण और शेयरधारकों से संबंधित रिकॉर्ड में अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। इसके बाद सहकारिता विभाग ने मामले की विस्तृत जांच की। जांच में सभा के पूर्व सचिव अश्वनी कुमार पर वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े आरोप सामने आए हैं।

विज्ञापन

कार्रवाई के लिए  पुलिस अधीक्षक विजिलेंस को लिखा पत्र
अब सहकारिता विभाग हमीरपुर ने मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए विजिलेंस को पत्र भेजा है। विभाग ने मंडी के पुलिस अधीक्षक विजिलेंस को पत्र लिखकर पूर्व सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की विस्तृत जांच का आग्रह किया है। दस करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद सैकड़ों शेयरधारकों की चिंता बढ़ गई है। ऑडिट में फर्जी ऋण और शेयरधारकों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी का उल्लेख होने से मामला गंभीर हो गया है। उधर, पूर्व सचिव ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कोई भी फर्जी ऋण नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2024 के बाद का ऑडिट अभी जारी
सभा का वर्ष 2024 के बाद का ऑडिट अभी जारी है। विभागीय स्तर पर इसकी प्रक्रिया चल रही है। आगामी ऑडिट में यदि अन्य वित्तीय अनियमितताएं सामने आती हैं तो जांच का दायरा बढ़ सकता है।

ऑडिट में गबन सामने आया था। पूर्व सचिव के खिलाफ एफआईआर की सिफारिश विजिलेंस से की गई है, ताकि मामले में कानूनी कार्रवाई हो सके।
- रवि कुमार, सहायक पंजीयक, सहकारिता विभाग हमीरपुर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed