फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A job paying 10,000 to 15,000... with links to a betting network

Kangra News: 10 से 15 हजार की नौकरी... सट्टे के नेटवर्क से जुड़े तार

Sat, 24 Oct 2026 06:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
A job paying 10,000 to 15,000... with links to a betting network
धर्मशाला। कांगड़ा शहर के साथ सटी बीरता पंचायत में ऑनलाइन सट्टे के कथित कारोबार के मामले में गिरफ्तार युवकों को कांगड़ा के ही व्यक्ति ने 10 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर रखा था।
विज्ञापन

कांगड़ा और बिहार से संबंध रखने वाले ये युवक करीब एक माह पहले ही नौकरी पर रखे गए थे, जबकि ऑनलाइन सट्टे के कारोबार को सेकंड हैंड मोबाइल फोन के माध्यम से चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। बिहार से संबंधित चार युवक करीब एक माह पहले ही कांगड़ा पहुंचे थे, जबकि कांगड़ा से संबंधित युवक को भी एक माह पहले ही नौकरी पर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ये युवक ज्यादा पढ़े-लिखे भी नहीं हैं। अधिकतर युवकों ने 10वीं और 12वीं तक की ही पढ़ाई की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस दबिश के दौरान कब्जे में लिए गए 41 मोबाइल फोन में से अधिकतर सेकंड हैंड हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये मोबाइल फोन कहीं से खरीदे थे या चोरी के हैं।
ऑनलाइन सट्टे के आरोप गिरफ्तार किए गए युवकों ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस ऑनलाइन माध्यम से चलाए जा रहे इस कारोबार के मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है, ताकि नेटवर्क के पीछे मौजूद लोगों और कारोबार के संचालन से जुड़ी कड़ियों का पता लगाया जा सके। -राजेश कुमार, डीएसपी कांगड़ा

जांच के बाद ही किराये पर दें कमरा
डीएसपी कांगड़ा राजेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि जब भी किसी अन्य राज्य के लोगों को अपने घरों में किरायेदार के रूप में रखें, तो वे उनकी पूरी वेरिफिकेशन पुलिस थाना में जरूर करवाएं। इसके अलावा किसी भी नई नौकरी पर जाने पर किस तरह का काम किया जा रहा है, उसके बारे में भी जरूर पता करें। साथ ही अगर कोई संदिग्ध दिखता है तो उसके बारे में पुलिस को सूचना जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed