फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Land for the panchayat building must be found within 45 days.

Kangra News: पंचायतघर के लिए 45 दिन में तलाशनी होगी जमीन

Sat, 24 Oct 2026 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 24 Oct 2026 05:02 AM IST
विज्ञापन
Land for the panchayat building must be found within 45 days.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। प्रदेश की 284 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर बनाने के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया तेज होगी। पंचायती राज विभाग ने संबंधित अधिकारियों को 45 दिन के भीतर उपयुक्त भूमि चिह्नित कर इसे विभाग के नाम हस्तांतरित करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इनमें 189 नवगठित ग्राम पंचायतें भी शामिल हैं, जहां पंचायत सामुदायिक केंद्रों के निर्माण के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। विभाग ने सभी जिला पंचायत अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को पत्र जारी कर इस प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन

प्रत्येक पंचायत घर के निर्माण पर 1.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए कम से कम 10 बिस्वा भूमि पंचायती राज विभाग के नाम हस्तांतरित करवानी होगी। यह भूमि संबंधित ग्राम पंचायत के अधिसूचित मुख्यालय में उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि का चयन करने से पहले विभाग के तकनीकी अधिकारी उसकी उपयुक्तता और व्यवहार्यता का निरीक्षण करेंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यदि किसी पंचायत के पास उपयुक्त सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है तो वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत कम से कम 10 बिस्वा भूमि हस्तांतरित करवाने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

वहीं, कोई व्यक्ति पंचायत घर के निर्माण के लिए निजी भूमि दान करना चाहता है तो आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गिफ्ट डीड के माध्यम से भूमि पंचायती राज विभाग के नाम हस्तांतरित की जाएगी। जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि विभाग ने 45 दिन में भूमि संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभागीय स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed