{"_id":"6a83640b4e17c8e732012bcd","slug":"abvp-unit-of-the-agricultural-university-submitted-a-memorandum-to-the-mla-kangra-news-c-95-1-kng1046-250783-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कृषि विवि की एबीवीपी इकाई ने विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कृषि विवि की एबीवीपी इकाई ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
Tue, 18 Aug 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर इकाई ने विधायक आशीष बुटेल से मुलाकात कर लंबित मांगों पर ज्ञापन सौंपा। अभाविप ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रॉस्पेक्टस में की गई 28 से 80 प्रतिशत तक की भारी फीस वृद्धि को वापस लेने, स्नातक स्तर पर आईसीएआर कोटा सीटों की कटौती रोकने और विश्वविद्यालय में रिक्त शिक्षण व गैर-शिक्षण पदों को शीघ्र भरने की मांग प्रमुखता से उठाई।
इकाई अध्यक्ष शैफाली ठाकुर ने कहा कि अप्रत्याशित फीस वृद्धि से सामान्य और कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा, जो छात्र हित के सर्वथा विपरीत है। इसके अलावा वर्षों से रिक्त पदों के कारण शिक्षण, शोध कार्य और प्रशासनिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी विभिन्न लोकतांत्रिक माध्यमों से लगातार आवाज उठा रहे हैं और मुख्यमंत्री, राज्यपाल व उपमुख्यमंत्री के समक्ष भी बात रखी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विधायक ने आश्वासन दिया कि वह इन सभी मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे और उचित स्तर पर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। संवाद