{"_id":"6a83634bc7917ee9d0039886","slug":"avni-wins-the-womens-singles-event-kangra-news-c-95-1-kng1014-250641-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: महिला वर्ग सिंगल मुकाबले में अवनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: महिला वर्ग सिंगल मुकाबले में अवनी विजेता
Tue, 18 Aug 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में आयोजित बैडमिंटन कार्निवाल की विजेता व उपविजेता खिलाड़ी सांसद डा. राजीव भारद्वाज के सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। श्री बृज राज स्पोर्ट्स क्लब नूरपुर (पंजीकृत) की ओर से आयोजित नूरपुर बैडमिंटन कार्निवाल-2026 का समापन हो गया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग सिंगल मुकाबले में अवनी विजेता और दिव्यांशी उपविजेता बनीं। लड़कों के अंडर-14 सिंगल मुकाबले में राजवीर विजेता और तन्मय उपविजेता बने। इनके अलावा युगल मुकाबले में तन्मय व राजवीर विजेता और विवान व मयंक उपविजेता बने। अंडर-18 एकल मुकाबले में हर्षित विजेता और हरगुन उपविजेता, लड़कों के अंडर-18 युगल मुकाबले में हर्षित व सूर्यांश विजेता और राजवीर व मयंक की जोड़ी उपविजेता बनी।
पुरुषों के ओपन सिंगल मुकाबले में जतिन विजेता और अरविंद्र उपविजेता, युगल मुकाबले में अमित व विशाल की जोड़ी विजेता और जसकीरत व अरविंद्र की जोड़ी उपविजेता बनी। पुरुषों के 40 प्लस सीनियर डबल मुकाबले में सिद्धांत व अनीश विजेता और गुलाब व वरुण की जोड़ी उपविजेता बनी।
तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लगभग 450 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और मध्य प्रदेश के राज्य एवं जिला स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
समापन समारोह में मुख्यातिथि सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने क्लब के पदाधिकारियों और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को खेलों से जुड़कर नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए।
क्लब के सचिव ईशान महाजन ने नूरपुर में मल्टी स्पोर्ट्स व ओलंपिक गेम्स की एक खेल अकादमी शुरू करने के लिए क्लब को आवश्यक अनुमतियां, औपचारिकताएं पूरी करने और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) व संबंधित विभागों से सहयोग दिलाने में सहयोग करने का आग्रह किया। सांसद ने आश्वस्त किया कि वह जल्द ही केंद्रीय खेल मंत्री से चर्चा करेंगे और प्रयास करेंगे कि नूरपुर में एक खेल अकादमी स्थापित हो सके।
समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सांसद ने मेडल, प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर परिषद नूरपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद रजनी महाजन, गुरुकुल स्कूल की एमडी ज्योति, यूनिक एकेडमी से मंदीप महाजन, गैरी केयर्स फाउंडेशन के सभी सदस्य व क्लब के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।