{"_id":"69d24bec8caff885b60aedfb","slug":"district-level-kho-kho-competition-will-be-held-in-sundernagar-and-harabagh-kangra-news-c-90-1-mnd1021-191795-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सुंदरनगर और हराबाग में होगी जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सुंदरनगर और हराबाग में होगी जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता
विज्ञापन
नए पदाधिकारियों का स्वागत करता जिला खो - खो संघ। स्त्रोत: संघ
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जिला खो-खो संघ की बैठक प्रदेश महासचिव एलआर वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को सुंदरनगर में हुई। इस दौरान मई में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता एमएल एसएम कॉलेज सुंदरनगर और दिल्ली पब्लिक स्कूल हराबाग में करवाने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में गत वर्ष आयोजित खो खो टूर्नामेंट के खर्चों की समीक्षा के अलावा कई मुद्दों पर बातचीत हुई, जबकि दो पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। बैठक में मंडी जिला खो-खो संघ के सचिव लक्ष्मी दत्त और उप प्रधान सुनील कुमार की ओर से दिए गए त्याग पत्र के लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस मौके पर यह प्रस्ताव पारित किया गया कि इन पदाधिकारियों ने अपने निजी कारणों से त्याग पत्र दिया है। बैठक में उनके त्याग पत्र स्वीकार कर लिए गए। संघ ने 15 दिन के भीतर पिछले 20 साल के दौरान खेले गए जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर के सभी तरह के दस्तावेज जिला मंडी के अध्यक्ष के पास जमा करवाने का निर्णय लिया।
बैठक में खाली हुए महासचिव और उप प्रधान पद पर सर्वसम्मति से दो पदाधिकारी नियुक्त किए गए। इसमें महासचिव के रूप में देवेंद्र कुमार और उप प्रधान कृष्ण चंद ठाकुर को चुना गया। हितेश राठौर को संयुक्त सचिव चुना गया। सर्वज्ञ गौतम को मंडी जिला संघ का सदस्य चुना गया। इस दौरान बताया गया कि एक अकादमी दिल्ली पब्लिक स्कूल हराबाग में खोली जाए ताकि उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा सके। इस मौके पर अभिषेक ठाकुर, हरनाम सिंह, राजेंद्र भंडारी सहित कई सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos