फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Five crore spent in seven wards of Shahpur: Only

शाहपुर के सात वार्डों में खर्च किए पांच करोड़ : केवल

Sat, 24 Oct 2026 04:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 24 Oct 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
Five crore spent in seven wards of Shahpur: Only
शाहपुर के झुलाड़ में आयोजित एक कार्यक्रम में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां को सम्मानित करते
रैत (कांगड़ा)। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि करीब चार वर्षों में नगर पंचायत शाहपुर के सात वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वह झुलाड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने नगर पंचायत में कई विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किए। उन्होंने वार्ड नंबर-1 में 7.50 लाख की लागत से हाईमास्ट लाइट, वार्ड नंबर-3 में 25 लाख से बलिदानी पवन जरयाल पार्क, वार्ड नंबर-5 में बंदल खड्ड पर 20 लाख की लागत से बनने वाले पुल और इसी वार्ड में 7.50 लाख की हाईमास्ट लाइट का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

साथ ही वार्ड-3 और वार्ड-5 में ढाई-ढाई लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युत चालित बोरवेल का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि 1.40 करोड़ रुपये की लागत वाली वैकल्पिक पेयजल योजना का कार्य भी जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि झुलाड़ वार्ड से पवन जरयाल का बलिदान
हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में बलिदानी के पिता गरज सिंह और वीर नारी सुषमा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सराहनीय कार्यों के लिए कूहल कमेटी के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। विधायक ने लावारिस पशुओं को गोसदन भेजने की पहल की सराहना की और नगर पंचायत को कुर्सियां व ध्वनि विस्तारक यंत्र खरीदने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजीव पटियाल ने स्वागत भाषण दिया और संचालित योजनाओं की जानकारी रखी। नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता ने विकास कार्यों में सहयोग जारी रखने की बात कही। इस मौके पर नगर पंचायत के समस्त पार्षद, सचिव, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed