फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Interests harmed by factionalism among employees and officials: Sanjeev

कर्मचारियों-अधिकारियों की गुटबाजी से हितों को नुकसान : संजीव

Tue, 18 Aug 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Interests harmed by factionalism among employees and officials: Sanjeev
जसूर (कांगड़ा)। न्यू पेंशन स्कीम (10 वर्ष से कम सेवाकाल वाले) सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरिया ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच पनप रही गुटबाजी उनके हितों को भारी नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि विभिन्न विभागों में अलग-अलग एसोसिएशनों का गठन होना और सत्ता परिवर्तन के साथ ही कर्मचारी महासंघों का गुटों में बंट जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस विभाजन के कारण कर्मचारियों के जायज मुद्दे, विशेषकर लंबित महंगाई भत्ता (डीए) और अन्य वित्तीय देय लाभ लटक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई सेवानिवृत्त अधिकारी भी पेंशनर्स एसोसिएशनों के माध्यम से व्यक्तिगत हितों और महत्वाकांक्षाओं को साधने में लगे हैं। उन्होंने समस्त कर्मचारी व सेवानिवृत्त वर्ग से मतभेद व गुटबाजी भुलाकर एकजुट होने तथा राजनीतिक चाटुकारिता छोड़कर साझा हकों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed