फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   jwalaji wife floor cleaner case

हिमाचल प्रदेश: पति के किसी और महिला से संबंध का शक, कहासुनी के बाद पत्नी ने पिया फ्लोर क्लीनर; यहां की घटना

Wed, 09 Sep 2026 10:42 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 09 Sep 2026 10:42 AM IST
सार

कांगड़ा के ज्वालामुखी क्षेत्र में पति के किसी अन्य महिला से कथित संबंध के शक को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद महिला ने घर में रखा फ्लोर क्लीनर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
jwalaji wife floor cleaner case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

पति के किसी अन्य महिला के साथ कथित संबंध होने के शक को लेकर हुए विवाद के बाद ज्वालामुखी क्षेत्र में एक महिला ने घर में रखा फ्लोर क्लीनर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। महिला अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसे कुछ समय से पति के किसी अन्य महिला के साथ कथित संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई। महिला के अनुसार, वह पति के कथित संबंधों को लेकर काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी।

विज्ञापन

विवाद बढ़ने के बाद महिला ने घर में रखा फ्लोर क्लीनर पी लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना का पता चलने पर उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया और अब उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। महिला की शादी को काफी समय हो चुका है और उसके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद महिला ने पति के खिलाफ थाना ज्वालामुखी में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पति-पत्नी दोनों से पूछताछ कर रही है, ताकि विवाद की वास्तविक वजह और घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पति पर लगाए गए कथित संबंधों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। डीएसपी ज्वालामुखी संजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed