सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra: Arin Ranaut from Jawalamukhi Becomes an Officer in the Indian Navy

कांगड़ा: ज्वालामुखी के आरिन रनौत बने भारतीय नौसेना में अधिका

संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

कांगड़ा जिले की तहसील ज्वालामुखी के गांव टपेहर के युवा आरिन रनौत ने भारतीय नौसेना में अधिकारी बनकर पूरे क्षेत्र, जिला और प्रदेश का मान बढ़ाया है। 

Kangra: Arin Ranaut from Jawalamukhi Becomes an Officer in the Indian Navy
आरिन रनौत बने भारतीय नौसेना में अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की तहसील ज्वालामुखी के गांव टपेहर के युवा आरिन रनौत ने भारतीय नौसेना में अधिकारी बनकर पूरे क्षेत्र, जिला और प्रदेश का मान बढ़ाया है। 28 मई 2026 को केरल स्थित इंडियन नेवल अकादमी (एझिमाला) में आयोजित पासिंग आउट परेड में आरिन ने भारतीय नौसेना की एग्जीक्यूटिव ब्रांच में अधिकारी के रूप में कदम रखा और राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हो गए। आरिन रनौत का जन्म 18 नवंबर 2003 को हुआ। उनके पिता सुरेश कुमार रनौत और माता हिमानी हिमाचल प्रदेश पुलिस में तैनात हैं।

आरिन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल, आलमपुर से पूरी की और छठी से जमा दो तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल, सुजानपुर टिहरा में की। बचपन से ही अनुशासन, नेतृत्व और देश सेवा का जुनून रखने वाले आरिन ने संघ लोक सेवा आयोग की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परीक्षा पास कर नेशनल डिफेंस अकादमी में प्रवेश लिया। चार वर्ष के कठिन सैन्य प्रशिक्षण, मेहनत और समर्पण के बाद उन्होंने नौसेना अधिकारी बनने का सपना साकार किया। प्रशिक्षण के दौरान आरिन ने ड्रिल और शैक्षणिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्लैग कैडेट और टॉर्च जैसे प्रतिष्ठित सम्मान भी अर्जित किए, जो उनकी नेतृत्व क्षमता और मेहनत का प्रतीक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed