{"_id":"6ad5998a947847e639037bde","slug":"maa-jwala-temple-gold-umbrella-offering-naina-devi-gold-jewellery-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मन्नत पूरी होने पर मां ज्वाला को चढ़ाया सोने का छत्र, नयनादेवी में भी श्रद्धालुओं ने अर्पित किए आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मन्नत पूरी होने पर मां ज्वाला को चढ़ाया सोने का छत्र, नयनादेवी में भी श्रद्धालुओं ने अर्पित किए आभूषण
Mon, 19 Oct 2026 09:46 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 19 Oct 2026 09:46 AM IST
सार
शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में पंजाब से आए एक परिवार ने मनोकामना पूरी होने पर मां ज्वाला को करीब 10 ग्राम सोने का छत्र अर्पित किया। वहीं, नवरात्र के दौरान नयनादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने सोने का हार, बालियां, टीका, नथ और 22.5 ग्राम सोने के नेत्र चढ़ाए। दोनों शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिली।
विज्ञापन
मां ज्वाला को चढ़ाया सोने का छत्र
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में मन्नत पूरी होने पर पंजाब से आए एक श्रद्धालु परिवार ने मां ज्वाला के चरणों में एक तोले सोने का छत्र अर्पित किया। परिवार ने माता रानी के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि मां की कृपा से उनकी मनोकामना पूरी हुई है।
विज्ञापन
श्रद्धालु परिवार ने मंदिर पहुंचकर करीब 10 ग्राम वजन का सोने का छत्र अर्पित किया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। परिवार के सदस्यों के अनुसार, मां ज्वाला के प्रति उनकी अटूट आस्था है। मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने दरबार में पहुंचकर अपनी श्रद्धा अर्पित की।
विज्ञापन
नयनादेवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने चढ़ाए स्वर्ण आभूषण
नवरात्र के दौरान शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में सोने के आभूषण अर्पित किए। मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से सोने का हार, एक जोड़ी बालियां, टीका, नथ और साढ़े 22 ग्राम वजन के सोने के नेत्र चढ़ाए गए।
विज्ञापन
नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और माता रानी के प्रति आस्था व्यक्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। मां ज्वाला और मां नयनादेवी के दरबार में सोने के छत्र और आभूषण अर्पित किए जाने से श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिली।