फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   raihan kangra road accident army youth aman dies two injured

हिमाचल: छुट्टी पर घर आए 21 वर्षीय फौजी की सड़क हादसे में मौत, बाइक पर सवार दो साथी भी घायल

Tue, 06 Oct 2026 04:34 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रैहन (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रैहन (कांगड़ा) Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 06 Oct 2026 04:34 PM IST
सार

कांगड़ा के रैहन क्षेत्र में सोमवार रात हुए बाइक हादसे में 21 वर्षीय फौजी युवक अमन की मौत हो गई। द्रोट निवासी अमन छुट्टी लेकर घर आया हुआ था और दो दोस्तों के साथ बाइक पर फतेहपुर की ओर जा रहा था। हादसे में दोनों साथी भी घायल हुए हैं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
raihan kangra road accident army youth aman dies two injured
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छुट्टी पर घर आए एक 21 वर्षीय फौजी युवक की रैहन क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। दोनों का उपचार रैहन अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान अमन (21) पुत्र दीपक, निवासी द्रोट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अमन कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आया था। सोमवार रात वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर रैहन से फतेहपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रैहन क्षेत्र में बाइक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए रैहन स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने अमन को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके दोनों साथियों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम
अमन के निधन की खबर जैसे ही उसके परिवार तक पहुंची, वहां कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अमन अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। बेटे की अचानक मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना क्षेत्र में फैलते ही द्रोट और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। छुट्टी के दौरान घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत से लोग भी स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक किन परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एएसपी धर्मचंद वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेजा गया है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed