फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   subhash chand state teacher award 2026 lambagaon kangra

कांगड़ा: लाहड़ गांव के सुभाष चंद को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान, 20 साल की कंप्यूटर शिक्षा सेवा का मिला फल

Thu, 03 Sep 2026 12:32 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा )
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा ) Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 03 Sep 2026 12:32 PM IST
सार

लंबागांव खंड की तलवाड़ पंचायत के लाहड़ गांव निवासी सुभाष चंद को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चुना गया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में कंप्यूटर प्रशिक्षण अनुदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे सुभाष चंद ने करीब दो दशक के दौरान हजारों युवाओं को कंप्यूटर और रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण दिया है। शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को राज्यपाल कविंदर गुप्ता उन्हें सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
subhash chand state teacher award 2026 lambagaon kangra
सुभाष चंद - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लंबागांव खंड की तलवाड़ पंचायत के लाहड़ गांव निवासी सुभाष चंद को करीब दो दशक की समर्पित शिक्षण सेवा के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (श्रेणी-ए), मंडी में कंप्यूटर प्रशिक्षण अनुदेशक के पद पर सेवाएं दे रहे सुभाष चंद को शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को राज्यपाल कविंदर गुप्ता यह सम्मान प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


कंप्यूटर शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में सुभाष चंद ने वर्ष 2001 में मंडी से अपने शिक्षण करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने करीब दो वर्ष तक केंद्रीय विद्यालय मंडी में विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की। इसके बाद वर्ष 2006 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत सेवाएं शुरू कीं। तब से वह विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कंप्यूटर प्रशिक्षण अनुदेशक के रूप में विद्यार्थियों को तकनीकी और रोजगारपरक प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन


करीब 20 वर्षों की शिक्षण यात्रा के दौरान सुभाष चंद ने हजारों प्रशिक्षणार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ रोजगार से जुड़े कौशल प्रदान किए। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेने वाले कई विद्यार्थी आज हिमाचल प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार, सरकारी बैंकों और निजी क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष चंद का मानना है कि शिक्षक की वास्तविक सफलता उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों से तय होती है। इसी सोच के साथ उन्होंने तकनीक में लगातार हो रहे बदलावों के अनुरूप खुद को अपडेट किया और प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर तकनीक तथा रोजगार की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया।

उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले एक प्रशिक्षु ने इस वर्ष जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में मंडी जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उसने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरे हिमाचल प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रशिक्षु की इस उपलब्धि पर विभाग की ओर से सुभाष चंद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

निर्वाचन कार्य और सामाजिक दायित्वों में भी योगदान
शिक्षण के अलावा सुभाष चंद ने सामाजिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई है। मंडी जिले में मतदाता जागरूकता और निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें दो बार सम्मानित किया जा चुका है।

वर्ष 2022 में तत्कालीन एसडीएम मंडी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी रीतिका जिंदल और वर्ष 2024 में ओम कांत ठाकुर ने निर्वाचन संबंधी उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मतदाता जागरूकता अभियानों के दौरान उन्होंने युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले नए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके अलावा मंडी में आयोजित अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दौरान भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का अनुशासन और निष्ठा के साथ निर्वहन किया। भर्ती प्रक्रिया में योगदान के लिए सेना भर्ती कार्यालय, मंडी की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया गया।

संस्थान के लिए भी गौरव का क्षण
राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित होने पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (श्रेणी-ए), मंडी के प्रधानाचार्य अभियंता अजेश कुमार ने सुभाष चंद को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सुभाष चंद की व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ पूरे संस्थान के लिए भी गौरव की बात है।

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक रोहित राठौर ने भी सुभाष चंद को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। संस्थान के अनुदेशक वर्ग और अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान के लिए बधाई दी। स्टाफ सदस्यों के अनुसार, करीब दो दशक की उनकी शिक्षण यात्रा, प्रशिक्षणार्थियों के प्रति समर्पण और सामाजिक व प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

सुभाष चंद का कहना है कि शिक्षण उनके लिए केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और युवा पीढ़ी की सेवा का माध्यम है। उनके संपर्क में आए हजारों विद्यार्थियों में से अनेक आज सरकारी और निजी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए उनका चयन लंबागांव खंड के साथ तलवाड़ पंचायत और लाहड़ गांव के लिए भी गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed