फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Thieves broke into the house after finding it empty, forced open the door, and made off with cash and jewelry.

Kangra News: सूना घर देख घुसे चोर, दरवाजा तोड़कर नकदी और गहने उड़ाए

Fri, 18 Sep 2026 05:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house after finding it empty, forced open the door, and made off with cash and jewelry.
भलूं पंचायत में एक घर में चोरी की वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान। जागरूक पाठक
रैहन (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली की ग्राम पंचायत भलूं में सूने घर को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने के बाद कमरों में रखी अलमारियां खंगालीं। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घर के मालिक प्रेम सिंह मोहल परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। उन्होंने घर की निगरानी की जिम्मेदारी पड़ोसी वरुण शर्मा को सौंप रखी थी। वरुण रोजाना सुबह-शाम घर की निगरानी करते थे।
वीरवार सुबह घर पहुंचने पर उन्हें मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों की अलमारियां टूटी हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था। वरुण शर्मा ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान को दी।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ने पुलिस थाना जवाली को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनजीत सिंह मनकोटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। इससे पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान करने की चुनौती है। पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य पहलुओं के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

थाना प्रभारी और जांच अधिकारी मनजीत सिंह मनकोटिया ने बताया कि घर के मालिक के पहुंचने के बाद ही चोरी हुए आभूषण और नकदी की वास्तविक कीमत का पता चल सकेगा। एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज ने चोरी की वारदात की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed