फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two large hostels will be built at Tanda Medical College.

Kangra News: टांडा मेडिकल कॉलेज में बनेंगे दो बड़े हॉस्टल

Fri, 18 Sep 2026 05:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 05:22 AM IST
विज्ञापन
Two large hostels will be built at Tanda Medical College.
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल (टांडा) में विद्यार्थियों और स्वास्थ्य कर्मियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दो नए बड़े हॉस्टलों का निर्माण किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में सीटों के विस्तार और स्टाफ की नई नियुक्तियों के कारण लंबे समय से अतिरिक्त आवासीय सुविधा की मांग उठ रही थी।
विज्ञापन

परियोजना के लिए टांडा प्रशासन ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर कॉलेज के समीप ही 78 कनाल उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया है। अब इस चयनित भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जानी है। करीब तीन वर्ष पूर्व इस भूमि का मूल्यांकन लगभग 78 करोड़ रुपये किया गया था। वर्तमान में भूमि के बाजार भाव बढ़ चुके हैं। इस संबंध में संशोधित बजट व प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार को औपचारिक पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण और शैक्षणिक गतिविधियों में विस्तार के साथ ही यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं तथा कार्यरत कर्मचारियों का आंकड़ा लगातार बढ़ा है। ऐसे में मौजूदा हॉस्टलों पर क्षमता से अधिक दबाव बन चुका है। नए हॉस्टल बनने से कॉलेज के करीब 1,500 विद्यार्थियों तथा 830 डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को रहने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन के स्तर पर भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्माण से संबंधित आगामी औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। दो नए बड़े हॉस्टलों के निर्माण से कॉलेज परिसर में रहने की सुविधा का विस्तार होगा और विद्यार्थियों व स्टाफ को इसका लाभ मिलेगा। -डॉ. मिलाप शर्मा, प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed