फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vijayadashami festival celebrated in Yol sector; Chamunda Mandal conducts a route march (path sanchalan).

Kangra News: योल खंड में मनाया विजयादशमी उत्सव, चामुंडा मंडल ने निकाला पथ संचलन

Mon, 26 Oct 2026 04:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 26 Oct 2026 04:49 AM IST
विज्ञापन
Vijayadashami festival celebrated in Yol sector; Chamunda Mandal conducts a route march (path sanchalan).
योल (कांगड़ा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योल खंड के श्री चामुंडा और सेराथाना मंडलों में रविवार को विजयादशमी उत्सव मनाया गया। योल खंड में मंडल स्तर पर कुल चार कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्वयंसेवकों को संघ की कार्यपद्धति, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और समाज के प्रति नागरिकों के दायित्वों के बारे में बताया गया। श्री चामुंडा मंडल के कार्यक्रम में कांगड़ा के शारीरिक शिक्षण प्रमुख डॉ. अरुण मुख्य वक्ता रहे, जबकि सेराथाना मंडल में सह जिला कार्यवाह डॉ. रणजीत ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। श्री चामुंडा मंडल के विजयादशमी उत्सव के अवसर पर पथ संचलन भी निकाला गया। यह बड़ोई से शुरू होकर चामुंडा मंदिर और बाजार से गुजरते हुए वापस बड़ोई स्थित संघ स्थान पर संपन्न हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed