Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Army access to the China border to become even easier; 15 km of road completed.

ताकलिंग ला में सुरंग: चीन सीमा तक सेना की पहुंच होगी आसान,15 किमी सड़क तैयार; बनने पर घट जाएगी 20 किमी तक दूरी

Thu, 19 Nov 2026 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Nov 2026 06:31 AM IST
सार

डोगरा रेजिमेंट की इंजीनियरिंग विंग ने वर्ष 2026 की गर्मियों में ताकलिंग दर्रे के मुहाने तक 15 किमी सड़क बना ली है। करीब 125 किमी लंबा यह मार्ग क्याटो गांव को लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र स्थित कोरजोक से जोड़ेगा।

विज्ञापन
Army access to the China border to become even easier; 15 km of road completed.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र सरकार ने हिमाचल की स्पीति घाटी को पूर्वी लद्दाख से जोड़ने वाले क्याटो-कोरजोक मार्ग को सामरिक सड़क परियोजनाओं की सूची में शामिल किया है। डोगरा रेजिमेंट की इंजीनियरिंग विंग ने वर्ष 2026 की गर्मियों में ताकलिंग दर्रे के मुहाने तक 15 किमी सड़क बना ली है। करीब 125 किमी लंबा यह मार्ग क्याटो गांव को लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र स्थित कोरजोक से जोड़ेगा।

विज्ञापन


एसडीएम काजा दीक्षित राणा के अनुसार, निर्माण के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) की मंजूरी की प्रक्रिया जारी है। इस मार्ग के बनने से सेना को लद्दाख पहुंचने का एक नया विकल्प मिलेगा। आपात स्थिति में सैन्य वाहनों और रसद की आवाजाही के लिए मौजूदा मार्गों पर निर्भरता भी घटेगी। परियोजना के तहत ताकलिंग ला में करीब 4.5 किमी लंबी सुरंग प्रस्तावित है, जिससे दूरी 15 से 20 किमी तक कम हो सकती है। 
विज्ञापन


16 साल पहले शुरू हुई थी पहल
स्थानीय निवासी छेतन दोरजे के अनुसार, वर्ष 2010 में ग्रामीणों और बीआरओ के सदस्यों ने मार्ग की संभावनाओं का सर्वेक्षण किया था। नवंबर 2022 में उनके पिता ने तत्कालीन लद्दाख सांसद जमयांग छेरिंग नामग्याल के सामने भी यह मांग उठाई थी। प्रस्तावित सड़क से स्पीति, पिन वैली और कोरजोक के बीच पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे त्सो मोरीरी झील तक पहुंच का नया विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed