{"_id":"6ac8dad8341d0dee3d0fb733","slug":"artworks-displayed-in-naggar-on-nicholas-roerichs-birth-anniversary-kullu-news-c-89-1-klu1019-188910-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नग्गर में निकोलस रोरिक की जयंती पर सजीं कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नग्गर में निकोलस रोरिक की जयंती पर सजीं कलाकृतियां
विज्ञापन
रूसी राजदूत ने किया प्रदर्शनियों का उद्घाटन, विद्यार्थियों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में शुक्रवार को महान रूसी कलाकार और पुराविद निकोलस रोरिक की 152वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्णा मंदिर ठावा के पुजारी नीरज आचार्य ने किया। इस अवसर पर आईसीआर मॉस्को के रूसी राजदूत डेनिस एलिपोव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के लाइफ ट्रस्टी अशोक ठाकुर, एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा, अमित पाल और आईसीआर मॉस्को की उपाध्यक्ष नतालिया चरकशीना विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रथम प्रदर्शनी कक्ष में ग्रीनफील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा बगवां के विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई पेंटिंग प्रदर्शित की गईं। वहीं, सेमिनार हॉल में रूसी कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई।
दोनों प्रदर्शनियों का उद्घाटन रूसी राजदूत डेनिस एलिपोव और एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने किया। थिएटर स्टेज पर रूसी और हिमाचली हस्तशिल्प के साथ रूस के ऐतिहासिक स्थलों पर आधारित कला प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद हैलेना रोरिक अकादमी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नग्गर और रूमसू की बीडीसी सदस्य बबिता, ग्राम पंचायत नग्गर की प्रधान चिंता देवी, उपप्रधान छविंद्र महाजन और पंचायत के अन्य सदस्य भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संवाद